संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजयपाल सिंह ने किया शाकम्बरी देवी जाने वाली पदयात्रा का उद्घाटन
रिपोर्ट डाँ ताहिर मलिक/अमन मलिक
रामपुर मनिहारान-राज्यमंत्री जसवंत सैनी व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजयपाल सिंह माता शाकम्भरी जाने वाली पदयात्रा का उद्घाटन करते हुए कहा कि माता शाकम्बरी धन धान्य और सुख स्मृद्धि देने वाली हैं।
शुक्रवार को मौहल्ला काज़ियान से शाकंभरी देवी जाने वाली पदयात्रा का उद्घाटन प्रदेश सरकार में संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजयपाल सिंह ने किया।राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि माता शाकम्भरी देवी धन धान्य और सुख स्मृद्धि देने वाली हैं।सच्चे मन से भक्ति करने वालों का सदैव अच्छा फल ही मिलता है।ब्लॉक प्रमुख पप्रतिनिधि विजयपाल सिंह ने कहा कि श्रद्धालुओं की भक्ति भावना से देवी प्रसन्न होती हैं।उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं का उत्साह बता रहा है कि उनके मन में जनकल्याण की भावना है।उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दी।इस दौरान प्रमोद कौशिक,ओमवीर महाराज,शंभु राणा,सचिन पँवार, प्रदीप सैनी, सुलेख चंद,दीपक सैनी आदि काफी लोग मौजूद।पदयात्रियों का जत्था माता शाकम्बरी का गुणगान करते हुए रवाना हुआ।
0 टिप्पणियाँ