Ticker

6/recent/ticker-posts

कबड्डी खेल के जिला स्तरीय चयन ट्रायल में खिलाड़ियों का हुआ चयन

कबड्डी खेल के जिला स्तरीय चयन ट्रायल में खिलाड़ियों का हुआ चयन

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-कबड्डी खेल के जिला स्तरीय चयन ट्रायल में खिलाडियों ने भाग लेकर अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश खेल भवन लखनऊ के तत्वाधान में प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता हेतु जिला स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन राहुल चोपडा क्रीडाधिकारी की देख-रेख में किया गया।

क्रीडाधिकारी राहुल चोपड़ा ने बताया कि जिला स्तरीय चयन ट्रायल में कार्तिक, हर्ष चौधरी, अजय, प्रिन्स, आर्यन, आकाश, अशंकुमार, रोहित, आराध्य, अलीम, उदित कुमार, विकान्त, वेदान्श चौधरी, आदित्य पाल का चयन किया गया। जिला स्तरीय चयन ट्रायल में खिलाड़ियों का चयन जिला कबड्डी संघ सहारनपुर के सचिव निशान्त कुमार, सुनील कुमार, संजीव कुमार, ईश्वरपाल मुखिया के द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जनपद स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स, वालीवाल, हैण्डबाल, टेबुल-टेनिस, बास्केटबाल, कबडडी व कुश्ती प्रतियोगिता में खिलाड़ियो ने दिखाया दमखम