Ticker

6/recent/ticker-posts

एसोसिएशन राष्ट्रवाद के साथ कर्मचारी हित का कार्य करता हैं-धर्मेंद्र धवलहार

एसोसिएशन राष्ट्रवाद के साथ कर्मचारी हित का कार्य करता हैं-धर्मेंद्र धवलहार

राष्ट्र हित के साथ  कर्मचारी हित ऐशोसियन की कार्य शैली है-तरुण भोला

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-उ0 प्र0 राज्य कर्मचारी एसोशिएशन सम्बन्ध राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ ,भारतीय मजदूर की एक बैठक लोक निर्माण विभाग के संघ भवन में की गई जिसकी अध्यक्षता मंडल प्रभारी तरुण भोला एवं मुख्य वक्ता धर्मेंद्र धवलहार ,प्रभारी पश्चिम क्षेत्र उत्तर प्रदेश तथा संचालन श्री आनंद त्यागी जिला मंत्री व मनोज सैनी मंत्री इकाई ,सिंचाई विभाग ने सयुक्त रूप से किया तथा दशहरे पर्व एव महात्मा गाँधी व लाल बहादुर शास्त्री जी की जन्मजयंती पर चर्चा की ओर नमन किया गया ।

अपने वक्तव्य में धर्मेंद्र धवलहार  ने बताया कि हमारा संगठन राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ कार्य करते हुए कर्मचारियों की समस्याओं को निराकरण करने के लिए सदैव कार्य करता है आज गाँधी जी तथा लालबहादुर शास्त्री जी जयंती पर हमे प्रेरणा लेनी है, आज जनपद व मण्डल  सहारनपुर में संगठन धीरे-धीरे मजबूती की ओर बढ़ने का कार्य कर रहा है अनेक विभागों के कर्मचारी संगठन से प्रेरित होकर संगठन के सदस्यता एवं संगठन में कार्य करने के लिए उत्साहित है, जिसके लिए संगठन की विचारधारा राष्ट्रवादी है तथा कर्मचारियों के लिए कर्मचारी हित सर्वोपरि है। मंडल प्रभारी श्री तरुण भोला जी ने कहा कि सभी को असत्य पर सत्य की जीत की हार्दिक शुभकामनाये हमारा संगठन  राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ कार्य करके कर्मचारियों की पुरानी मांग पुरानी पेंशन बहाली के लिए संगठन सदेव कार्य करता है और करता रहेगा, तथा सभी कर्मचारी एव शिक्षक एक साथ आकर एशोसीऐसन  में सहयोग करे सिंचाई विभाग इकाई अध्यक्ष  रुपेश कुमार ने भी कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में संगठन को सहयोग करने की अपील की है आज की बैठक गैर शिक्षक कर्मचारी एशोशियन की जिला कार्यकारिणी में अवनीश कुमार को जिला का जनपद शाखा सहारनपुर का अध्यक्ष एवं देवेंद्र कुमार वशिष्ठ को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कृष्ण कुमार राय को कोषाध्यक्ष सर्वसम्मति से मनोयन करके एक माह में कार्यकारिणी गठित करने के निर्देश प्रदान करते हुए संगठन हित में शपथ दिलाई गयी ।बैठक में कृष्ण कुमार विकास आदिवाल ,संजय कुमार,अजय कुमार ,प्रमोद कुमार सोनी कुमार विनय वर्मा , अर्जुन कुमार आदि उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जनपद स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स, वालीवाल, हैण्डबाल, टेबुल-टेनिस, बास्केटबाल, कबडडी व कुश्ती प्रतियोगिता में खिलाड़ियो ने दिखाया दमखम