Ticker

6/recent/ticker-posts

स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल, देवबंद में सी.बी.एस.ई. के द्वारा तनाव प्रबंधन (Stress Management) पर कार्यशाला हुई सम्पन्न।

 स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल, देवबंद में सी.बी.एस.ई. के द्वारा तनाव प्रबंधन (Stress Management) पर कार्यशाला हुई सम्पन्न।

रिपोर्ट समीर चौधरी

देवबंद-स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल, देवबंद में सी.बी.एस.ई. के तत्वावधान में तनाव प्रबंधन और शिक्षक कल्याण' विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक संतुलन बनाए रखने की विधियों से जोड़ना तथा उन्हें तनाव मुक्त होकर शिक्षण अधिगम प्रक्रिया को अधिक प्रभावी व रोचक बनाने में सक्षम बनाना था।

कार्यशाला का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य तथा देहरादून से पधारे रिसोर्स पर्सनस् के रूप में आमंत्रित श्रीमती रूपाली सहगल और श्रीमती मानसी सिंघल के कर-कमलों के साथ हुआ।कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों ने शिक्षकों को कार्यस्थल पर तनाव की पहचान, उससे निपटने के लिए प्रभावी श्वास तकनीक, योग और माइंडफुलनेस अभ्यास की विधियों पर विस्तृत जानकारी दी। प्रतिभागियों को केस स्टडी, समूह चर्चा, गतिविधि आधारित प्रशिक्षण और संवादात्मक सत्रों के माध्यम से व्यावहारिक अनुभव प्रदान किया गया। श्रीमती रूपाली सहगल ने शिक्षण कार्य में संतुलन और सकारात्मकता बनाए रखने के मनोवैज्ञानिक पहलुओं पर प्रकाश डाला, वहीं श्रीमती मानसी सिंघल ने दैनिक जीवन में योग और ध्यान के अभ्यास की उपयोगिता पर अपने विचार साझा किए।विद्यालय के प्रधानाचार्य इस अवसर पर कहा, "आज के चुनौतीपूर्ण समय में शिक्षक कल्याण सर्वोपरि है। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों के व्यावसायिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं, क्योंकि एक तनाव-मुक्त और उत्साहित शिक्षक ही विद्यार्थियों को सर्वश्रेष्ठ शिक्षा प्रदान कर सकता है। यह कार्यशाला शिक्षकों को एक नई ऊर्जा और दृष्टिकोण प्रदान करती है।"समापन सत्र में प्रतिभागियों ने कार्यशाला को अत्यंत लाभकारी और प्रेरणादायक बताते हुए विद्यालय का धन्यवाद ज्ञापित किया एवं सभी प्रतिभागियों को सी.बी.एस.ई. द्वारा प्रमाणपत्र से सम्मानित भी किया गया। 




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जनपद स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स, वालीवाल, हैण्डबाल, टेबुल-टेनिस, बास्केटबाल, कबडडी व कुश्ती प्रतियोगिता में खिलाड़ियो ने दिखाया दमखम