Ticker

6/recent/ticker-posts

हर 10 सेकेंड में 2 व्यक्ति हो रहे है मधुमेह के शिकार- डा० संजीव मिगलानी।

हर 10 सेकेंड में 2 व्यक्ति हो रहे है मधुमेह के शिकार- डा० संजीव मिगलानी।

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-विश्व मधुमेह दिवस की पूर्व संध्या पर सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के महानगर कार्यालय व्यापार भवन पर एक बडी गोष्ठी का आयोजन किया गया

सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल द्वारा आयोजित विश्व मधुमेह गोष्ठी में डा० संजीव मिगलानी ने आये हुये बडी संख्या मे व्यापारियो के मधुमेह के संदर्भ में कई प्रश्नो के उत्तर दिये एवं कई भ्रन्तियो का समाधान किया। गोष्ठीडा० में बोलते हुए नगर के प्रसिद्ध डाँ संजीव मिगलानी ने कहा की आज लगभग हर 10 सेकेन्ड मे 2 व्याक्ति मधुमेह का शिकार हो रहे है। यह विश्व में सबसे तेजी से बढती हुई बिमारी है मधुमेह मे भारत ने पडोसी देश चीन को भी पिछे छोड दिया है। वर्तमान मे लगभग 10 करोड लोग मधुमेह से पीडित है। 2045 तक यह संख्या 13 करोड को पार कर जायेगी। वर्तमान मे 338 करोड़ से अधिक की दवाईया हम विश्व से खरीदते है। इसका निदान हम अपने आचार विचार एवं व्यवहार में बदलाव लाकर कर सकते है। 50 लाख व्यक्ति इस बिमारी से अपनी आखो की रोशनी प्रति वर्ष खो रहे है। मधुमेह आज की तारीख मे कार्डियक अरेस्ट का एक बहुत बडा कारण है जो अचानक से होता है एवं बिना दर्द के होता है।प्रत्येक व्यक्ति को इससे बचाव के लिये निश्चित समय पर कुछ माह के बाद शुगर, बी प, कोलेस्ट्राल का टेस्ट कराना चाहिये। अपने खानपान मे सबसे पहले सलाद फिर दाल फिर रोटी उसके बाद ब्राउन राईस सम्मिलित करने चाहिये। हमे एक्सरसाइज पर विशेष ध्यान देना चाहिये जिसमे सुबह, दोपहर एवं रात के खाने से 10 मिनट पहले एव 10 मिनट बाद टहलना संर्वोत्म है।कार्याक्रम का संचालन महानगर महामंत्री पुनीत चौहान ने किया। गोष्ठी मे प्रमुख दवाइयो की कम्पनी सिप्ला के मेनेजर अनमोल बजाज, एरिया मेनेजर मंयक सरोहा का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम के समापन पर आये हुये व्यापारियो की शंक्काओ का समाधान एवं मधुमेह रोग से बचाव से सम्बन्धित जानकारी के लिये महानगर अध्यक्ष विवेक गनोचा, वरिष्ठ महामंत्री स. सुरेन्द्र मोहन सिहं चावला ने डा. संजीव मिगलानी जी का आभार व्यक्त किया।कार्याक्रग गे व्यापार मण्डल के प्रदेश संरक्षक कृष्ण लाल ठक्कर, प्रान्तीय संगठन मंत्री अशोक छाबडा, कोषाध्यक्ष सुधीर मिगलानी, महानगर संयोजक राजकुमार विज, महानगर प्रभारी नीरज जैन, गौतम शंकर सिंघल, पार्षद अनिल गुप्ता, युवा व्यापार मण्डल के महामंत्री कुबेर नरूला, कोषाध्यक्ष विनित चौहान, एच डी एफ सी बैंक के मेनेजर अभिषेक सैनी, मुरली खन्ना, गुलशन अनेजा, सुरेश सलूजा, स० हरजिन्द्र सिहं, राजू खेडा, गगन गुलाटी, अश्वनी कश्यप, सिदार्थ जैन, पवन शर्मा, पप्पू पालिवाल, प्रभास वर्मा, इकबाल हुसैन, मनोज कपूर, कविता उपाध्याय, नवीन चन्द, नीरज गुप्ता, गौरव सैनी, कार्तिक चौधरी, कुनाल गुप्ता, रोहित बजाज, सुनिल शर्मा, खुरींद अहमद, राजकुमार नरूला, फरजान उल हक, मौ. ताहिर शम्शी, शुभम गगनेजा सहित उपस्थित रहे। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

देवबंद कोतवाल नरेंद्र शर्मा हुए लाइन हाजिर