पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रदेशीय सीनियर जूडो प्रतियोगिता में सहारनपुर मंडल के खिलाड़ियो ने 9 पदक जीतकर किया नाम रोशन
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-लखनऊ में सम्पन हुई पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रदेशीय सीनियर जूडो प्रतियोगिता में सहारनपुर मंडल की जूडो टीम ने 1 स्वर्ण, 2 रजत एवं 6 कांस्य पदक जीतकर सहारनपुर मंडल का नाम रोशन कर दिया। प्रतियोगिता में पदक जीतने पर विजेता खिलाड़ियों को क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा व सहारनपुर जिला जूडो एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी।
सहारनपुर जिला जूडो एसोसिएशन के संस्थापक सचिव एवं अन्तरराष्ट्रीय रेफरी दीपक गुप्ता ने बताया की उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय एवं यू0पी0 जूडो एसोसिएशन के तत्वावधान में पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रदेशीय सीनियर जूडो प्रतियोगिता का आयोजन 13 से 15 नवंबर 2025 तक लखनऊ में किया गया। जिसमें सहारनपुर मंडल के जूडोकाओं ने एक स्वर्ण, 2 रजत एवं 6 कांस्य पदक हासिल एक बार फिर जनपद को गौरवान्वित किया। उन्होने बताया कि प्रतियोगिता में शगुन कश्यप ने -48 किलोग्राम में स्वर्ण पदक, प्रज्ञा वर्मा ने -57 किलोग्राम में रजत पदक, -78 किलोग्राम में वर्तिका मालियानं ने रजत पदक, प्रेरणा सक्सेना ने -63 किलोग्राम में कांस्य पदक, पीहू सिंह ने -52 किलोग्राम में कांस्य पदक, शाश्वत सिंह ने -55 किलोग्राम में कांस्य पदक, योगेश सिंह ने 73 किलोग्राम में कांस्य पदक, अभिषेक चौहान ने -81 किलोग्राम में कांस्य पदक, विक्की धनगर (मुजफ्फरनगर) ने -90 किलोग्राम में कांस्य पदक जीतकर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता मे अमन झा व सूरजप्रताप सिंह सैनी ने रेफ़री के रूप में भाग लिया व टीम मैनेजर गौरव वर्मा तथा सोनिया रहें। विजेताओं के सहारनपुर रेलवे स्टेशन पहुँचने पर फूल मालाओं से स्वागत किया गया। प्रतियोगिता मे पदक जीतने पर विजेता खिलाड़ियों को क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा, सहारनपुर जिला जूडो एसोसिएशन के संरक्षक ए.सी. गुप्ता, अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र शर्मा, सचिव दीपक गुप्ता, उपाध्यक्ष पंकज बंसल, अनिल अग्रवाल, संजय गुप्ता, पंकज मल्होत्रा, विनय जिंदल, संजीव गुप्ता, धीरज जैन, इशांक गुप्ता (अधिवक्ता), नौशाद सैफी, राजी शर्मा, प्रदीप कुमार, दानिश असद, सचिन वर्मा, मुकेश वर्मा,सोनू, संगम, अर्णव गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, रुपेश कुमार, पुनीत आर्य, रिदम गुप्ता, विक्रांत कम्बोज ने शुभकामनाएं दी।
0 टिप्पणियाँ