सहारनपुर मे आयोजित होने वाली अस्मिता एथलेटिक्स लीग की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-सहारनपुर मे आयोजित होने वाली अस्मिता एथलेटिक्स लीग की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन कर विचार विमर्श किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया की सहारनपुर मे अस्मिता एथलेटिक्स लीग का सफल आयोजन कराया जाएगा। जिसके लिए सभी तैयारियों को समय से पूरा कर लिया जायेगा। बैठक मे जिला एथलेटिक्स संघ सहारनपुर के पदाधिकारियों समेत खेल प्रशिक्षको ने भाग लिया।
जिला एथलेटिक्स संघ सहारनपुर के सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि केंद्र सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय द्वारा बालिकाओं के लिए निर्धारित अति महत्वपूर्ण अस्मिता एथलेटिक्स लीग का आयोजन भारतीय खेल प्राधिकरण एवं भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के निर्देशन मे जिला एथलेटिक्स संघ सहारनपुर के द्वारा 24 नवंबर 2025 को प्रातः 9.00 बजे से सहारनपुर के डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा। उक्त जिला स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, सहारनपुर परिसर पर जिला एथलेटिक्स संघ सहारनपुर के अध्यक्ष यशपाल सिंह पुंडीर की अध्यक्षता में संघ पदाधिकारियों की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिए गए कि अस्मिता एथलेटिक्स लीग 16 वर्ष से कम आयु वर्ग के लिए 2 आयु वर्ग 14 से 16 वर्ष और 12 से 14 वर्ष की बालिकाओं के लिए आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु खिलाड़ियों की एंट्री निःशुल्क है। परंतु उनके नामांकन 20 और 21 नवंबर 2025 को प्रातः 11.00 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक स्टेडियम परिसर पर ही आधार कार्ड एवं आयु प्रमाण पत्र की प्रतियों के साथ निर्धारित फॉर्म जिला एथलेटिक्स संघ सहारनपुर के अध्यक्ष यशपाल सिंह पुंडीर एवं एथलेटिक्स कोच लाल धर्मेंद्र प्रताप द्वारा स्वीकार किए जाएंगे। निर्धारित फॉर्म के साथ अन्य आवश्यक जानकारियों वाला पत्र 17 नवंबर 2025 को संस्थाओं को भेज दिए जाएंगे। प्रतियोगिता के आयोजन अध्यक्ष मुस्तकीम अंसारी एवं आयोजन सचिव लाल धर्मेंद्र प्रताप होंगे। प्रतियोगिता को आयोजित कराने वाले निर्णायकों को तकनीकी दिशा निर्देश देने हेतु उनकी एक बैठक 21 नवंबर 2025 को सांय 4.00 बजे डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, सहारनपुर पर क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा एवं प्रवीन कुमार सहायक प्रशिक्षक (बॉक्सिंग) की अध्यक्षता में आहुत की जाएं। अस्मिता एथलेटिक्स लीग के बारे मे अधिक जानकारी आयोजन अध्यक्ष मुस्तकीम अंसारी (मो0 - 9548509549) व आयोजन सचिव लाल धर्मेंद्र प्रताप (मो0 - 9368153937) से प्राप्त कर सकते है। बैठक का संचालन जिला एथलेटिक्स संघ सहारनपुर के सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता के द्वारा किया गया।
0 टिप्पणियाँ