इंडियन योग एसोसिएशन का प्रदेश सम्मेलन
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर- इंडियन योग एसोसिएशन प्रदेश सम्मेलन के उत्तर प्रदेश चैप्टर के दो दिवसीय वार्षिक समागम का उद्घाटन करते हुए! इस वर्ष का आयोजन योग अध्यात्म और स्वास्थ्य के क्षेत्र में देश और दुनिया में अपनी अलग पहचान रखने वाले मोक्षायतन योग संस्थान में किया गया। समागम को " चिन्तन शिविर " का रूप दिया गया और अधिकाधिक लोगों को योग से जोड़ने के अभियान को आगे बढ़ाने के कारण आयोजन का नाम योग सेतु रखा गया है। इसका श्रीगणेश सबके भेदभाव रहित कल्याण भाव से अंतरराष्ट्रीय योग गुरु पदमश्री स्वामी भारत भूषण के सान्निध्य और उत्तर प्रदेश चैप्टर अध्यक्ष पीयूषकांत मिश्र का के यजमानत्व और विधि वेत्ता वैदिक चिंतक सुधीर कुमार शर्मा एडवोकेट में आचार्यत्व में प्रातः सात बजे हुए वैदिक यज्ञ से किया गया। प्रदेश संगम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जसवंत सिंह सैनी संसदीय कार्य और उद्योग राज्यमंत्री और समारोह अध्यक्ष नगर विधायक राजीव गुंबर ने योगगुरु स्वामी भारत भूषण के साथ मिलकर करने और मोक्षायतन के बच्चों के रोमांचक योग प्रदर्शन व नेशन बिल्डर्स एकेडमी के बच्चों द्वारा योग सूत्रों दिल छूने वाले के साथ ही विविध योग मंत्र उच्चारण और प्रदेश महासचिव अमित कुमार गर्ग, नंद किशोर शर्मा और आचार्य नवनीशकांत शर्मा के संचालन में हो गया। प्रदेश भर से आए प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में मौजूद रहे
नगर के गण्य मान्य नागरिकों को संबोधित करते हुए मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश चैप्टर का सौभाग्य है कि उन्हें दुनिया को योग साधना और नित नूतन शोध से अर्ध शताब्दी से भी अधिक काल से लाभान्वित करने वाले मोक्षायतन योग संस्थान में आकर गुरुदेव पद्मश्री स्वामी भारत भूषण और गुरु मां आचार्या प्रतिष्ठा जी के सान्निध्य में योग चिंतन का अवसर मिल रहा है उन्होंने कहा कि एक अर्जुन के बहाने योगेश्वर श्रीकृष्ण ने सदा के लिए योग की राह दिखा दी इसी तरह गुरुदेव का सान्निध्य हम सभी को सुंदर स्वास्थ्य और सुंदर सोच की राह दशाब्दियों से दिखा रहा है। यज्ञ की तरह ही "योग सेतु" का उद्देश्य नगर विधायक राजीव गुंबर ने शुभकामना की कि मोक्षायतन संस्थान योग के परंपरागत स्वरूप से लोगों को जोड़ने के साथ विभिन्न संस्थानों और साधकों को इक दूजे के निकट लाने का लिए एक सेतु का निर्माण कर रहा है। चिन्तन के दूसरे पड़ाव को पूर्व राजनयिक और वैश्विक योगगुरु आचार्य प्रतिष्ठा ने ध्यान के गहरे प्रयोगों से अवगत कराया जबकि दिल्ली से आए पूर्व चीफ इनकम टैक्स कमिश्नर के सी जैन ने प्रेक्षा के माध्यम से ध्यान और अध्यात्म की निकटता पर प्रकाश डाला। समागम में प्रदेश के साठ जनपदों के प्रतिनिधि हिस्सा लेकर सार्थक संवाद में भागीदारी कर रहे हैं। आशीर्वाद संबोधन में पद्मश्री स्वामी भारत भूषण ने कहा कि ईह लोक से परलोक तक की यात्रा को जोड़ने का एकमात्र सेतु योग ही है, पार जाने के लिए योगमार्ग पर चलना एक सुखद अनुभव है।
0 टिप्पणियाँ