राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सहारनपुर के विष्णु चाहर ने जीता स्वर्ण पदक
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर- लखनऊ मे आयोजित हुई राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सहारनपुर के विष्णु चाहर ने स्वर्ण पदक जीतकर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता मे स्वर्ण पदक जीतने पर विष्णु चाहर को खेल प्रशिक्षको ने शुभकामनाएं देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव मोहम्मद मुस्तकीम अंसारी ने बताया कि ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 14 से 16 नवंबर 2025 तक लखनऊ के के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम में 39वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे सहारनपुर के ताइक्वांडो खिलाड़ी विष्णु चाहर ने अपने खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुए सीनियर वर्ग के अंडर-62 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर अपने खेल का परचम लहरा दिया। जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव मोहम्मद मुस्तकीम अंसारी ने कहा कि लगातार मेहनत और लगन के दम पर विष्णु चाहर ने राष्ट्रीय स्तर पर यह सफलता हासिल की है।राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने पर विष्णु चाहर को सहारनपुर मंडल ओलंपिक संघ के सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, चौधरी हैदर अली गुर्जर, मोहम्मद मुस्तकीम अंसारी, मस्कूर अली, सरिता प्रजापति, अमित कुमार, एथलेटिक्स कोच लाल धर्मेंद्र प्रताप, अनन्या अग्रवाल आदि ने शुभकामनाएं देकर खुशी व्यक्त की।

0 टिप्पणियाँ