Ticker

6/recent/ticker-posts

शहर में विकास की धारा लगातार प्रवाहित होती रहेगी- महापौर

शहर में विकास की धारा लगातार प्रवाहित होती रहेगी- महापौर

हमारा उद्देश्य शहर को एक विकसित और आदर्श महानगर बनाना- राजीव गुंबर

शहर के तीन वार्डो में हुआ सड़क निर्माण का शुभारंभ व सड़कों का लोकार्पण

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-महापौर डॉ. अजय कुमार व नगर विधायक राजीव गुुबर ने आज महानगर के वार्ड संख्या 6 में 50 लाख रूपए की लागत से निर्मित होने वाली एक सड़क एवं नाले के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इसके अलावा वार्ड संख्या 34 में एक सड़क तथा वार्ड संख्या 40 में दो सड़कों का निर्माण पूरा होने पर उनका भी लोकार्पण किया गया। महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नाई व क्षेत्रीय पार्षद राजेंद्र सिंह कोहली भी मौजूद रहे।

महानगर में विकास कार्यो को गति देते हुए आज महापौर डॉ. अजय कुमार व विधायक राजीव गुंबर ने जहां वार्ड 6 में एल्पाइन पब्लिक स्कूल वाली गली में सड़क निर्माण व नाला निर्माण का सड़क पर गेंती चलाकर शुभारंभ किया। वहीं वार्ड संख्या 40 में गुरुद्वारा रोड पर माधोप्रसाद गली रेलवे रोड स्थित अनंत बिल्डिंग वाली गली में दो सड़कों का निर्माण कार्य पूरा होने पर शिलापट का अनावरण करते हुए महापौर व नगर विधायक ने दोनों सड़कों का लोकार्पण किया। वार्ड 34 में भी एक सड़क का लोकार्पण किया गया। इससे पूर्व क्षेत्र के लोगों ने महापौर व नगर विधायक का माल्यार्पण कर स्वागत किया।महापौर डॉ. अजय कुमार ने कहा कि योगी सरकार में महानगर में रिकॉर्ड विकास कार्य हुए है। नगर निगम लोगों के आवागमन के मार्ग को सुगम बनाने के लिए जहां सड़कों का लगातार निर्माण करा रहा है, वहीं शहर को जल भराव की समस्या से मुक्त कराने के लिए नालों का निर्माण भी बड़ी संख्या में हुआ है। उन्होंने कहा कि विकास की यह धारा लगातार यूं ही प्रवाहित होती रहेगी।नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि निगम निधि के अलावा महानगर में विधायक निधि से भी बड़ी संख्या में सड़क व अन्य निर्माण कार्य कराएं गए है दोनों सड़कों का लोकार्पण इसी कड़ी में शामिल हैं। हमारा उद्देश्य लोगों की सड़क, पानी, लाइट आदि समस्याओं का निदान कर शहर को एक विकसित और आदर्श महानगर बनाना है। महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद राजेंद्र कोहली, रविकांत चड्ढ़ा, राजीव शर्मा, मुकेश सेठी व आर के गाबा आदि मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

यातायात माह के अंतर्गत निबंध/चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित