Ticker

6/recent/ticker-posts

बिहार विधानसभा चुनाव की जीत भाजपा ने मनाया विजय उत्सव

बिहार विधानसभा चुनाव की जीत भाजपा ने मनाया विजय उत्सव

राजग के प्रति आज  भी बिहार की जनता में विश्वास कायम- राजीव

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर- विहार विधानसभा चुनाव मे राजग गठबंधन को मिली  भारी जीत पर आज भाजपा कार्यकर्ताओं विजय उत्सव मनाया और मिठाईयां बांट कर इस जीत  का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देते हुए कहा पूरे देष में भाजपा के प्रति जनता का विष्वास बढ रहा है।

आज बिहार विधान सभा के चुनाव नतीजे आने के  बाद राजग गठबंधन को मिली जीत पर भाजपा कार्यकताओं ने चौक घंटाघर पर नगर विधायक राजीव गुम्बर के नेत्तृव में विजय उत्सव मनाया और मिठाईयां बांटकर  सभी को जीत के बधाई दी। नगर विधायक राजीव गुम्बर ने कहा कि विहार विधान सभा के चुनाव के नतीजों ने स्पष्ट कर दिया है कि एनडीए के प्रति आज भी बिहार की जनता में विश्वास कायम है ओर पिछले बार के तुलना में इस बार अधिक जनादेश दिया है जो एनडीए गठबंधन के प्रति विश्वास की जीत का परिणाम है। इसके अलावा महानगर अध्यक्ष शीतल वि विश्नोई व पूर्व महानगर अध्यक्ष हेंमत अरोडा, राकेश जैन ने कहा कि भाजप कार्य करने में विश्वास रखती है जिसके बल पर बिहार विधानसभा चुनाव में दोबरा राजग को बडी जीत मिली है। इस अवसर पर मिठाईयां बांट कर भाजपाई यों ने एक दूसरे को बधाई देकर कहा कि उत्तर प्रदेश में होने वाले 2027 के चुनाव में भी इसी प्रकार केा परिणाम आयेगा। इस अवसर पर भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता मे प्रतिभाग करने के लिए हैदराबाद रवाना हुई सायरा बानो