Ticker

6/recent/ticker-posts

भारतीय संविधान सिर्फ एक दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की आत्मा है- श्वेता सैनी

भारतीय संविधान सिर्फ एक दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की आत्मा है- श्वेता सैनी

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस महिला शक्ति ने आज कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीमती श्वेता सैनी के नेत्तृव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, महिला सदस्यों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर राष्ट्रहित, समानता और सामाजिक सद्भाव का संकल्प लिया।

वामियान बुद्ध विहार, अंबेडकरपुरम में आयोजित कार्यक्रम जिला अध्यक्ष श्वेता सैनी ने कहा कि भारतीय संविधान सिर्फ एक दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की आत्मा है, जो प्रत्येक नागरिक को अधिकारों के साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाता है।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। महिला कांग्रेस द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम संविधान के मूल्यों न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से समर्पित रहा। कार्यक्रम में उपमा, रीता भाभर, शर्मिष्ठा, रेखा धीमान, शेहनाज़ बेगम, मोनिका जैन, सरोज जोशी एवं अन्दलीव इरम सहित अन्य महिला सदस्य उपस्थित रहीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

भारतीय संविधान सिर्फ एक दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की आत्मा है- श्वेता सैनी