Ticker

6/recent/ticker-posts

69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता कुराश के दूसरे दिन भी खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता कुराश के दूसरे दिन भी खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर- 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता कुराश 2025 के दूसरे दिन भी खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। 16 दिसंबर से 20 दिसंबर 2025 तक चलने वाली 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता कुराश के दूसरे दिन 17 दिसम्बर 2025 को जनपद सहारनपुर में संयुक्त शिक्षा निदेशक राणा सहस्रांशु कुमार सुमन एवं जिला जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरविंद कुमार पाठक व हर्ष देव स्वामी की उपस्थिति में विभिन्न राज्यों की टीमों ने नए उत्साह के साथ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। 

प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर 14 बालिका वर्ग के 24 किग्रा. में प्रथम स्थान पर मधुश्री आर डी (तमिलनाडु), द्वितीय स्थान पर कोनेपल्ली कैथराना (आंध्र प्रदेश) व तृतीय स्थान पर अन्वी बालाजी गायकवाड़ (महाराष्ट्र) एवं अर्चना कुमारी (हिमाचल प्रदेश) रही। 28 किग्रा. में प्रथम स्थान राशि (दिल्ली), द्वितीय स्थान दीपानिता धार (त्रिपुरा), तृतीय स्थान तिरुपति अंकुश कोपानर (महाराष्ट्र) एव राधा (उत्तर प्रदेश) ने प्राप्त किया। 32 किग्रा. में प्रथम स्थान वैदेही हेमंत बाबर (महाराष्ट्र), द्वितीय स्थान भाग्य बंगारी (दिल्ली), तृतीय स्थान सिमरन (उत्तर प्रदेश) एवं आरना शर्मा (मध्य प्रदेश) ने प्राप्त किया। 36 किग्रा. में प्रथम स्थान पैठणी काव्य हसमुख भाई (गुजरात), द्वितीय स्थान लावण्या तोकस (दिल्ली), तृतीय स्थान पर तेजस्विनी राम असाबे (महाराष्ट्र) एवं परनीत कौर (पंजाब) रही। 40 किग्रा. में प्रथम स्थान भूमि (उत्तर प्रदेश), द्वितीय स्थान दोयल खत्री (दिल्ली), तृतीय स्थान पर दमीक्षा (हिमाचल प्रदेश) व प्रिंसी बांधे (छत्तीसगढ़) रही। 44 किग्रा. में प्रथम स्थान सांची शर्मा (पंजाब), द्वितीय स्थान वनी साहू (छत्तीसगढ़), तृतीय स्थान रूचा राकेश बोगा (महाराष्ट्र) व हंसिका (दिल्ली) ने प्राप्त किया। 
अंडर 14 बालक वर्ग के  25 किग्रा. में प्रथम स्थान पुलकित ठाकुर (हिमाचल प्रदेश), द्वितीय स्थान खिलेंद्र कुमार (छत्तीसगढ़), तृतीय स्थान पर शौर्य प्रताप सिंह (उत्तर प्रदेश) एवं अमित कुमार (दिल्ली) रहे। 30 किग्रा. में प्रथम स्थान शिवम शर्मा (पंजाब), द्वितीय स्थान विश्वजीत अजीत पाटील (महाराष्ट्र), तृतीय स्थान पर भूरिया रूषि राकेश भाई (गुजरात) व नक्श जैसवाल (हिमाचल प्रदेश) रहे। 35 किग्रा. में प्रथम स्थान अरमान खान (मध्य प्रदेश), द्वितीय स्थान प्रिंस विलास सोनवाने (महाराष्ट्र), तृतीय स्थान रूधर प्रताप सलाथिया (जम्मू एंड कश्मीर) एवं हेसवर एम (तमिलनाडु) ने प्राप्त किया। 40 किग्रा. में प्रथम स्थान मानव (दिल्ली), द्वितीय स्थान युवराज ठाकुर (पंजाब), तृतीय स्थान पर अभिजीत चौधरी (उत्तर प्रदेश) एवं अन्ना रेड्डी गिरिबाबू (आंध्र प्रदेश) रहे। 45 किग्रा. में प्रथम स्थान किसान (उत्तर प्रदेश), द्वितीय स्थान मोनू (दिल्ली), तृतीय स्थान पर मक्कावना असद अब्दुल भाई (गुजरात) व हाशिम खान (मध्य प्रदेश) रहे।  50 किग्रा. में प्रथम स्थान देवराज चौधरी (उत्तर प्रदेश), द्वितीय स्थान जयपाल बराला (पंजाब),  तृतीय स्थान मनकोलिया हार्दिक मनसुख भाई (गुजरात) एवं गंगी रेड्डी शशिकांत रेड्डी (आंध्र प्रदेश) ने प्राप्त कर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

भाजपा सरकार में बेसिक शिक्षा और विद्यालयों का हुआ कायाकल्प -बृजेश सिंह