Ticker

6/recent/ticker-posts

पीडब्ल्यूडी संघ द्वारा पंचायती राज संघ के पदाधिकारियों का किया स्वागत

पीडब्ल्यूडी संघ द्वारा पंचायती राज संघ के पदाधिकारियों का किया स्वागत

रिपोर्ट एसडी गौतम

सहारनपुर- देहरादून चौक स्थित लोक निर्माण विभाग कार्यालय पर उत्तर प्रदेश पीडब्ल्यूडी नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ द्वारा पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।

उत्तर प्रदेश पीडब्ल्यूडी नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ के संरक्षक साधुराम ने सभी पदाधिकारियों व कर्मचारियों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुलेख चंद, जिला मंत्री संदीप बोहता, जिला कोषाध्यक्ष सोमपाल सैनी, जिला मंत्री सोनू वाल्मीकि व जिला संप्रेक्षक शराफत अंसारी का उत्तर प्रदेश पीडब्ल्यूडी नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राजेश भाटला, जिला मंत्री अमित जैन, नौशाद अली, ईश्वरपाल, सुभाष कुमार, घनश्याम, राकेश सहगल, राजकुमार, योगेंद्र व पवन समेत आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

डॉ. शाजिया नाज बनीं विश्व उपभोक्ता संगठन की राष्ट्रीय महासचिव