जिम्नास्टिक खेल के मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-जिम्नास्टिक खेल के मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल में खिलाडियों का चयन राहुल चोपडा क्रीडाधिकारी के द्वारा किया गया।
खेल निदेशालय उ0प्र0 खेल भवन लखनऊ के तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर महिला/पुरूष जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन 01 से 03 जनवरी, 2026 तक आगरा में किया जा रहा है। जिसमें प्रतिभाग कराने हेतु क्षेत्रीय खेल कार्यालय सहारनपुर द्वारा मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन राहुल चोपडा क्रीडाधिकारी के दिशा निर्देशन में प्रवीन कुमार सहायक प्रशिक्षक बॉक्सिंग की देख-रेख में सम्पन्न किया गया। डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जिम्नास्टिक खेल के मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल में महिला वर्ग में स्वीटि, रोज़ी, राधिका व पुरूष वर्ग में आशु कुमार, रियासत अली, कुनाल रमन, कार्तिक नागर, रोहित का चयन किया गया। चयन ट्रायल में चयनित खिलाड़ी आगरा में होने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर महिला/पुरूष जिम्नास्टिक प्रतियोगिता मे सहारनपुर मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर प्रवीन कुमार सहायक प्रशिक्षक बॉक्सिंग, पुनीत कुमार आर्य, रूपेश कुमार, सुमित कुमार, अमन झा, सूरज सैनी आदि उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ