चयन ट्रायल में एथलेटिक्स खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, चयनित खिलाड़ी उत्तर प्रदेश राज्य क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग
उत्तर प्रदेश राज्य क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता हेतु 5 बालिकाओं सहित 24 सदस्यीय जिला टीम चयनित : डॉ. अशोक कुमार गुप्ता
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर- जिला स्तरीय चयन ट्रायल मे एथलेटिक्स खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। चयन ट्रायल मे चयनित खिलाड़ी झांसी में आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश राज्य क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में सहारनपुर जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे।
जिला एथलेटिक्स संघ सहारनपुर के सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 60वीं उत्तर प्रदेश राज्य क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स संघ के तत्वाधान मे 04 जनवरी 2026 को झांसी जिले में होना है। राज्य प्रतियोगिता भिन्न भिन्न दूरी की दौड़ के लिए आयोजित की जाएगी। उन्होने बताया कि उक्त राज्य प्रतियोगिता मे भाग लेने हेतु जिला एथलेटिक्स टीम का चयन जिला एथलेटिक्स संघ सहारनपुर के तत्वाधान मे डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, सहारनपुर परिसर पर चयन समिति अध्यक्ष यशपाल सिंह पुंडीर के नेतृत्व मे लाल धर्मेंद्र प्रताप, दीपक शर्मा भगत, मुस्तकीम अंसारी, प्रवीण सैनी द्वारा 5 बालिकाओं सहित 24 सदस्यीय खिलाड़ियों का चयन भिन्न भिन्न दूरी की दौड़ो के लिए किया गया। चयन प्रतियोगिता का प्रारंभ चयन मे भाग लेने आए खिलाड़ियों से क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा एवं जिला एथलेटिक्स संघ सहारनपुर के सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने परिचय प्राप्त कर उन्हें श्रेष्ठ प्रदर्शन की शुभकामनाएं देकर किया। सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि चयन ट्रायल में बालिका वर्ग में 10 किलोमीटर के लिए अंजली रानी, 06 किलोमीटर के लिए तनु, 04 किलोमीटर के लिए जसन प्रीत और वंशिका, 02 किलोमीटर के लिए अंशु का चयन किया गया। बालक वर्ग में 10 किलोमीटर के लिए अजय कुमार, अनुज राणा, अभिषेक कुमार, विनीत, सईब, अश्वनी कुमार, रोहित कुमार, नीतीश कुमार और प्रिंस पुत्र मुनेश कुमार, 08 किलोमीटर के लिए प्रिंस पुत्र जितेंद्र, अभिषेक कुमार और आयुष सैनी, 06 किलोमीटर के लिए निखिल, अंशुल कुमार, शिवम कुमार, उज्जवल, आयुष और कुनाल, 02 किलोमीटर के लिए तरुण चौधरी का चयन किया गया। चयन ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खिलाड़ी जुली पुंडीर, पॉपिन कुमार, सुमित चौधरी, शिक्षाविद पंकज गर्ग, शिक्षाविद अनिल भाटी, डॉ. मनोज सिंधी, चौधरी ईश्वरपाल सिंह मुखिया, मनीष कुमार, प्रोफेसर संदीप गुप्ता, सोनवीर सिंह आदि ने शुभकामनाएं दी।


0 टिप्पणियाँ