Ticker

6/recent/ticker-posts

महापौर ने रायवाला मार्किट में किया इको ग्रीन शौचालय का लोकार्पण

महापौर ने रायवाला मार्किट में किया इको ग्रीन शौचालय का लोकार्पण

-व्यापारियों द्वारा काफी लग्बे समय से की जा रही थी मांग

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-महापौर डॉ. अजय कुमार ने आज रायवाला स्थित सौर ऊर्जा संचालित इको ग्रीन शौचालय का रिबन काटकर व नारियल फोड़कर लोकार्पण किया। शौचालय का निर्माण स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत सुलभ सोशल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन द्वारा कराया गया है। महापौर ने कोतवाली थाना मण्डी के पीछे बनायी जा रही पार्किंग का भी निरीक्षण किया। 

महापौर डॉ. अजय कुमार आज दोपहर करीब 12 बजे रायवाला पहुंचे और नगर निगम द्वारा व्यापारियों की सुविधा के लिए बनवायी जा रही पार्किंग का निरीक्षण किया तथा इको ग्रीन शौचालय का रिबन काटकर व नारियल फोड़कर लोकार्पण किया। महापौर के रायवाला पहुंचने पर रायवाला व्यापार मण्डल के प्रधान अजय कालड़ा, अशोक चावला, संजय अरोड़ा आर पी, क्षेत्रीय पार्षद गौरव जैन, राजीव सिंघल बिल्लू, अजय जैन, दीपक सचदेवा, अमित गांधी, व मनोज जैन आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।नगर स्वास्थय अधिकारी डॉ. प्रवीन शाह ने महापौर को बताया कि लोकार्पित शौचालय सौर ऊर्जा संचालित इको ग्रीन शौचालय है। शौचालय निर्माण करने वाली कार्यदायी संस्था सुलभ सोशल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन द्वारा ही शौचालय का संचालन भी किया जायेगा। शौचालय मे 2.2 किलोवाट का सौर ऊर्जा संयंत्र लगाया गया है। इस दृष्टि से यह शौचालय पूरी तरह से इको ग्रीन है। उन्होंने बताया कि निर्मित शौचालय एक दम अत्याधुनिक है और उसमें माताओं द्वारा शिशुओं के लिए फिडिंग कक्ष भी बनाया गया है। शौचायल में बनवाये गए मूत्रालयों के अलावा नगर निगम द्वारा पांच और मूत्रालय बाहर बनवाये गए है। 
महापौर डॉ. अजय कुमार ने बताया कि रायवाला कपड़ा मार्किट एशिया की बड़ी कपड़ा मार्किट है। यहां पार्किंग और शौचालय निर्माण की काफी समय से मांग हो रही थी। आज शौचालय का लोकार्पण कर इसे शुरु करा दिया गया है। पार्किंग निर्माण कार्य चल रहा है। निगम का प्रयास है कि यहां मल्टीलेवल पार्किंग की व्यवस्था करायी जाएं ताकि यहां के व्यापारियों के अलावा बाहर से आने वाले व्यापारियों को भी सुविधा मिल सके। इससे सड़क पर वाहनों का अतिक्रमण भी समाप्त होगा। उन्होंने कहा कि महानगर में जहां व्यवसायिक केंद्र है वहां मूलभूत सुविधाओं को बढ़ाया जाए, इस दिशा में नगर निगम प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में महिलाएं भी यहां शॉपिंग करने आती है उसके लिए स्थान चिह्नित कर पिंक शौचालय का भी निर्माण कराया जायेगा। लोकार्पण कार्यक्रम में थाना मण्डी प्रभारी रोजंत त्यागी, मुख्य सफाई निरीक्षक परमानंद तथा क्षेत्र के व्यापारी संजय गांधी, बब्बल कपूर, राजेश मेहता, गुलशन धींगड़ा, पुष्पेंद्र जैन, मूलचंद जग्गा आदि बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल रहे। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

देवबंद में विधायक खेल स्पर्धा में खिलाडिय़ों ने दिखाया दमखम