पंकज चौधरी के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने मनायी खुशी
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर- केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भाजपाइयों ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर बधाई दी।आज दिल्ली मार्ग स्थित भाजपा कार्यालय पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष की चुनाव प्रकिर्या का सीधा प्रसारण देखा , जैसे ही चुनाव अधिकारी पीयूष गोयल ने पंकज चौधरी के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और नारे लगाए।
इस अवसर पर एससी आयोग के सदस्य महिपाल वाल्मीकि ने कहा कि पंकज चौधरी संगठन के पुराने एवं निष्ठावान कार्यकर्ता हैं निश्चित ही उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश भाजपा नए आयाम स्थापित करेगी। पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक लोकतांत्रिक पार्टी है यहां परिवारवाद की कोई जगह नही है। पंकज चौधरी लंबे समय से एक समर्पित कार्यकर्ता है और उसी का परिणाम है कि आज वह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित हुए है। उनके नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता पार्टी को और आगे ले जाने का काम करेंगे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व विधायक जगपाल, पूर्व महानगर अध्यक्ष हेमंत अरोड़ा, के एल अरोड़ा, महानगर महामंत्री किशोर शर्मा, विपिन कुमार, योग चुघ, नगर निगम उपसभापति मयंक गर्ग, मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग, राजीव सैनी, मनीष साहनी, अमित चौधरी, विकास अंबोली, अमित मलिक, कुसुम अग्रवाल, गौरव कक्कड़, भानु अग्रवाल, गौरव जैन, दिनेश मिश्रा आदि उपस्थित रहे।*
0 टिप्पणियाँ