Ticker

6/recent/ticker-posts

संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के प्रति संकल्पित कांग्रेस- संदीप राणा

संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के प्रति संकल्पित कांग्रेस- संदीप राणा

राहुल जी के नेतृत्व में कांग्रेस का संघर्ष ही सुनिश्चित करेगा संविधान की सुरक्षा-शायन मसूद।

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर- राहुल गांधी जी के आवाहन पर दिल्ली में होने वाली "वोट चोर, गद्दी छोड़" रैली में शिरकत करने के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेस जन ननौता स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर एकत्रित हुए और जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा के नेतृत्व में लगभग ढाई सौ गाड़ियों का काफिला दिल्ली की ओर रवाना हुआ। 

इस अवसर पर अपने संदेश में संदीप सिंह राणा ने कहा कि आज भाजपा की वोट चोरी के घिनौने कृत्य को उजागर करने के लिए दिल्ली के रामलीला मैदान में लाखों कांग्रेसजन राहुल जी के आवाहन पर एकत्रित होंगे और वोट चोर, गद्दी छोड़ की इस मुहिम को एक जनआंदोलन बनाने का कार्य करेंगे । उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आजादी के बाद देश में बाबा साहब के संविधान और लोकतंत्र को मजबूत करने का कार्य किया लेकिन आज भाजपा संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करके इस देश में एक बार पुनः राजशाही की स्थापना करना चाहती है। संदीप राणा ने कहा कि आप आजादी के आंदोलन हेतु जन्मी कांग्रेस कभी भी देश में लोकतंत्र और संविधान को कमजोर नहीं होने देगी, चाहे उसके लिए हमें कोई भी कुर्बानी देनी पड़े, हम संविधान और लोकतंत्र की रक्षा हेतु कृत संकल्पित है और यही हमारी संस्कृति है।फाटक पर उपस्थित कांग्रेसजनों को पूर्व राज्य मंत्री शायन मसूद, पूर्व विधायक मसूद अख्तर, हमजा मसूद, कांग्रेस के पूर्व विदेश सचिव प्रवीण चौधरी, सांसद प्रतिनिधि संदीप वर्मा, संदीप चौधरी फांदपुरी, जिला उपाध्यक्ष वरुण शर्मा, विवेक कांत सिंह, सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू, पवन मौर्य, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव वर्मा, अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष मुनेश सहगल आदि ने भी संबोधित किया ।दिल्ली में जाने वालों में हजारों कार्यकर्ताओं में चौधरी मुजफ्फर अली, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, नितिन शर्मा, वरुण शर्मा, पवन मौर्य, विवेककांत सिंह, सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू, प्रवीण चौधरी, गौरव वर्मा, कुलवंत कौर, पल्लवी बाली, अक्षय चौधरी, कार्तिक राणा , उमेश त्यागी, विनय राणा, सुदेश प्रधान, विक्की पूजना, संदीप चौधरी, गुलबहार अब्बासी, मोहम्मद सूफियान, मुनेश सहगल, अशोक सैनी, अरविंद पालीवाल, ओमपाल सिंह डंकावाली, राजपाल सिंह, राहत खलील, रजनीश प्रधान, पवन सिंह राणा, नितिन राणा, अरुण राणा, हर्ष राणा, मनिंदर राणा, जुबेर अहमद, सोनू राम रण्डौल आदि मुख्य रूप से शामिल रहे ।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जिला स्तरीय पंजा कुश्ती प्रतियोगिता का हुआ समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित