Ticker

6/recent/ticker-posts

अतिक्रमण हटवाने के लिए अतिक्रमण प्रभारी को दिए निर्देश

अतिक्रमण हटवाने के लिए अतिक्रमण प्रभारी को दिए निर्देश

जनसुनवाई में पहुंची पांच समस्याओं में से एक का हुआ तत्काल निस्तारण

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-नगर निगम में जनसुनवाई के दौरान आज पांच समस्याएं पहुंची, जिनमें से सफाई सम्बंधी एक समस्या का तत्काल समाधान कराया गया। शेष चार समस्याओं के लिए सम्बंधित अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। 

वार्ड 19 नुमाईश कैंप निवासी सोनू ने डाकखाने के पास रखे अवैध खोखे हटवाने के लिए, वार्ड 19 के ही संदीप पुण्डीर ने न्यू गोपाल नगर सड़क पर अवैध टैंट हाउस को हटवाने तथा वार्ड 26 सतीवाली गली के श्यामलाल ने गली से गन्ने की रस की ठेलियां हटवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर अपर नगरायुक्त मृत्युंजय ने उक्त तीनों मामलों में अतिक्रमण प्रभारी को स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अलावा वार्ड 20जनकपुरी काॅलोनी निवासी ललित ने काॅलोनी से आवारा कुत्तों को पकड़वाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया जिस पर निगम के पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया। बैठक में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के सहारनपुर आगमन पर जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत