प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता मे चमके सहारनपुर के पहलवान, 3 पदको के साथ लहराया जीत का परचम
कुश्ती प्रतियोगिता मे पदक जीतकर लौटे पहलवानो का हुआ भव्य स्वागत, क्रीडाधिकारी राहुल चोपडा ने किया सम्मानित
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर- मुरादाबाद (उ.प्र.) में 28 से 30 जनवरी तक आयोजित हुई प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता मे सहारनपुर के खिलाड़ी वरदान कुमार ने ग्रीको रोमन में 87 किग्रा. में स्वर्ण पदक, सुशील कुमार ने ग्रीको रोमन में 55 किग्रा. में रजत पदक व फ्री स्टाइल में अभिषेक कुमार ने 57 किग्रा. में कांस्य पदक जीतकर अपने खेल का परचम लहरा दिया। प्रतियोगिता में पदक जीतकर लौटे पहलवानो का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।
डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम मे आयोजित स्वागत समारोह में क्रीडाधिकारी राहुल चोपडा ने पदक विजेता तीनो खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश भर के खिलाड़ियों के बीच सहारनपुर के खिलाड़ियों ने पदक जीतकर सहारनपुर मंडल का नाम गौरवान्वित किया है। उन्होने उम्मीद जताई है कि आने वाले समय में ये खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का नाम रोशन करेंगे। सहायक प्रशिक्षक बॉक्सिंग प्रवीण कुमार ने भी पदक विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।कुश्ती प्रशिक्षक आदेश कुमार ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हमारे खिलाड़ियों ने प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर यह साबित कर दिया है कि यहाँ प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि तीनों खिलाड़ी उनकी देखरेख मे कुश्ती का प्रशिक्षण प्राप्त करते है।प्रतियोगिता मे पदक जीतने पर विजेता खिलाड़ियों को क्रीडाधिकारी राहुल चोपडा, सहायक प्रशिक्षक बॉक्सिंग प्रवीण कुमार, कुश्ती प्रशिक्षक आदेश, लाल धर्मेंद्र प्रताप, जयेंन्द्र कुमार, पुनीत आर्य, बृजेश कुमार, अश्वनी श्रीवास्तव, पोपिन, अभिषेक चौधरी, दीपक शर्मा, वारिश, अमित गुप्ता, दीपक दिनकर, सुमित, सुप्रिया, सन्नी आदि ने शुभकामनायें दी।


0 टिप्पणियाँ