Ticker

6/recent/ticker-posts

रक्तवीर स्व. पार्थ माहेश्वरी के जन्मदिन पर आयोजित हुआ रक्तदान शिविर

रक्तवीर स्व. पार्थ माहेश्वरी के जन्मदिन पर आयोजित हुआ रक्तदान शिविर

फ़ैमिली ऑफ़ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट के रक्तदान शिविर में 38 ने किया रक्तदान

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-फ़ैमिली ऑफ़ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट द्वारा आज स्वर्गीय पार्थ माहेश्वरी के जन्मदिन के अवसर पर गोपाल मंदिर, गोपाल नगर, नुमाइश कैम्प  में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर ट्रस्ट के उस समर्पित साथी की स्मृति को समर्पित रहा, जो एफ़बीडी ट्रस्ट के सबसे सक्रिय सदस्यों में शामिल थे और जनपद सहारनपुर में अपनी उम्र में सबसे अधिक बार रक्तदान करने वाले रक्तवीर के रूप में पहचाने जाते थे।रक्तदान शिविर का संयोजन ब्लड डोनेशन विंग के अध्यक्ष अंकित तनेजा द्वारा किया गया। इस रक्तदान शिविर में कुल 38 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। शिविर में पार्थ के भाई राघव माहेश्वरी ने भी रक्तदान किया और माता अंजना माहेश्वरी ने रक्तदाताओ का उत्साहवर्धन प्रमाणपत्र देकर किया।

ट्रस्ट के वरिष्ठ संरक्षक अश्वनी कुमार मित्तल एवं नीरू सिंह ने कहा कि फ़ैमिली ऑफ़ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट का मिशन समाज में स्वैच्छिक रक्तदान को निरंतर बढ़ावा देना है। पार्थ माहेश्वरी जैसे युवाओं का योगदान इस मिशन को दिशा और प्रेरणा देता है।योगेश पंवार (मोटिवेशन विंग, उपाध्यक्ष) और नंदिनी बठला (उपाध्यक्ष, महिला विंग) ने कहा कि रक्तदाताओं की सहभागिता यह दर्शाती है कि समाज पार्थ माहेश्वरी के विचारों और सेवा भाव को आगे बढ़ा रहा है। युवाओं और महिलाओं की भागीदारी ऐसे आयोजनों को और अधिक सार्थक बनाती है। संघठन विंग के अध्यक्ष पंकज कुमार पाँचाल एवं महासचिव अभयराज चौधरी ने कहा कि रक्तदान का कोई विकल्प नहीं है। यह ऐसा महादान है, जिससे किसी ज़रूरतमंद को जीवनदान मिलता है। पार्थ माहेश्वरी ने अपने जीवन में रक्तदान को सेवा का माध्यम बनाया और आज उनका जन्मदिन उसी भावना के साथ मनाया गया।ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य तरुण भोला ने कहा कि पार्थ माहेश्वरी केवल एक रक्तदाता नहीं थे, बल्कि वे एफ़बीडी परिवार की आत्मा थे। उनकी सक्रियता, अनुशासन और सेवा भाव आज भी टीम के लिए प्रेरणास्रोत है।रक्तदान शिविर का आयोजन पूर्णतः स्वैच्छिक एवं गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया, जहाँ सभी चिकित्सीय मानकों का पालन सुनिश्चित किया गया।रक्तदान शिविर में पंकज जुनेजा, कुसुमलता, नितिन बजाज, लविश, सुमन कालरा आदि ने भाग लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक गांवों में धूमधाम से निकाली गई सतगुरु रविदास जी की शोभायात्रा