Ticker

6/recent/ticker-posts

खो-खो के मैदान में गूंजेगा सहारनपुर का नाम : राज्य स्तरीय सब-जूनियर खो-खो चयन प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे 5 खिलाड़ी

खो-खो के मैदान में गूंजेगा सहारनपुर का नाम : राज्य स्तरीय सब-जूनियर खो-खो चयन प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे 5 खिलाड़ी

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-गाजियाबाद में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय सब-जूनियर खो-खो टीम चयन प्रतियोगिता में सहारनपुर जनपद के पांच होनहार खिलाड़ी अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। जिला खो-खो संघ सहारनपुर के पदाधिकारियों और खेल प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जिला खो-खो संघ सहारनपुर के सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय खो-खो संघ के तत्वावधान में 35वीं राष्ट्रीय सब-जूनियर बालक-बालिका खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन 31 जनवरी से 4 फरवरी तक हरियाणा के कुरुक्षेत्र में किया जाएगा। इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों का चयन 25 जनवरी को गाजियाबाद के सेंट मेरीज कॉन्वेंट स्कूल (मरियम नगर, नंदग्राम) में होने वाली चयन प्रक्रिया के माध्यम से होगा।राज्य चयन प्रतियोगिता मे भाग लेने हेतु सहारनपुर जनपद से कुमारी जिक्रा, कुमारी आयशा, रवि कुमार, श्याम लाल और प्रवीण कुमार जिला खोखो संघ सहारनपुर के सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन मे व ब्राउनवुड पब्लिक स्कूल की शिक्षिका जीनत प्रवीण के नेतृत्व मे 25 जनवरी की सुबह गाजियाबाद के लिए रवाना होंगे।सहारनपुर के इन पांचों खिलाड़ियों को जिला खो खो संघ सहारनपुर के सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीतू रानी, सह सचिव मुस्तकीम अंसारी, जिला ओलम्पिक संघ सहारनपुर के सचिव प्रो. संदीप गुप्ता, एथलेटिक्स कोच लाल धर्मेंद्र प्रताप, मनीष कुमार, प्रवीण कुमार, मनोज प्रजापति, नूरीन जहां, निशु राणा, राघव, राहुल, गौरव, जीनत प्रवीण, निशांत, आदि ने शुभकामनाएं देकर खुशी व्यक्त की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

अमर शहीद निशांत शर्मा जी की 5वीं पुण्यतिथि पर रक्तदान से दी गई श्रद्धांजलि