सरकार जन-जन के द्वार में जनकल्याणकारी योजनों से 768 क्षेत्रवासी हुए लाभान्वित
शिविर में दर्ज 98समस्याओं में 85समस्याओं का मौके पर निस्तारण
रिपोर्ट श्रवण झा
हरिद्वार-अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में विकासखंड विकास खण्ड लक्सर के न्याय पंचायत निरंजनपुर राजकीय इंटर कॉलेज निरंजनपुर में जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार के तहत आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित जनकल्याणकारी योजनों से 768 क्षेत्रवासियों को लाभान्वित किया गया।
विभिन्न विभागों के माध्यम से 1252लोगों को विभिन्न प्रमाण पत्र निर्गत किए गए,इस शिविर में 2655लोगों द्वारा किया गया प्रतिभाग। आयोजित शिविर ने क्षेत्रवासियों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित 98समस्याएं दर्ज कराई गई,जिसमें 85 समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया,शेष समस्याओं को त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यसभा सासंद डॉ.कल्पना सैनी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर में प्रदेश के सभी न्याय पंचायतों में सरकार जन जन के द्वार के द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को उपलब्ध कराया जा रहा है। जनकल्याणकारी योजनों की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है ताकि क्षेत्रवासी संचालित योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सके।उन्होंने कहा कि सरकार संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है तथा ग्रामीणों की जो भी समस्याएं है उनका आयोजित शिविर के माध्यम से एक ही स्थान पर निराकरण किए जा रहा है।उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भी अपील की है कि जन जन की सरकार जन जन के द्वार जो भी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है उनका सभी अपने अपने क्षेत्रों में व्यापक प्रचार प्रसार करे,जिससे कि अधिक से अधिक ग्रामीणों को इसकी जानकारी हो सके तथा वह इन शिविरों का लाभ उठा सके।अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दीपेंद्र सिंह नेगी ने संबंधित अधिकारियों को कहा कि जिन शिकायतों का जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में निस्तारित नहीं हो पाया है उन शिकायतों का तत्परता से निराकरण करना सुनाश्चित करे।शिविर में राज्यमंत्री शोभाराम प्रजापति,पूर्व विधायक संजय गुप्ता,उप जिलाधिकारी सौरभ असवाल,खंड विकास अधिकारी प्रवीण भट्ट सहित क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रधानगण,पंचायत सदस्यगण,अधिकारी व कर्मचारीगण और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ