Ticker

6/recent/ticker-posts

प्राधिकरण द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्यो में पूरी पारदर्शिता रखे-आर.राजेश कुमार

प्राधिकरण द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्यो में पूरी पारदर्शिता रखे-आर.राजेश कुमार

आवास विकास सचिव ने की हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण के काम काज की समीक्षा

रिपोर्ट श्रवण झा

हरिद्वार- उत्तराखण्ड आवास विकास एवं राज्य सम्पत्ति सचिव डा.आर राजेश कुमार ने शनिवार को हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण के सभागार में समीक्षा बैठक ली।बैठक में सचिव डा.आर राजेश कुमार ने एचआरडीए द्वारा एकत्र राजस्व की जानकारी ली।

उन्होंने एकल आवासीय तथा गैर एकल आवासीय आवासों की जानकारी लेते हुए कहा जो आवासीय हेतु आवेदनों की प्रक्रिया अपनायी जाती है,उनमें से जिन आवेदनों पर शासन स्तर से आपत्तियां लगायी गई जाती है उन आपत्तियों का निस्तारण करते हुए तत्काल शासन को प्रेषित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे आवासों में भी परदर्शिता एवं गुणवत्ता रखने के निर्देश सचिव एचआरडीए को दिये।उन्होंने विगत वर्षाे में एचआरडीए द्वारा किये गये कार्याे की जानकारी लेते हुए कहा कि पार्किंग स्थल,सड़क किनारे लागाये गये गमलों व सौन्दर्यकरण का रखरखाव एवं मोनेटरिंग समय-समय पर करने के निर्देश दिये।उन्होंने कहा कि मास्टर प्लान जो अभी प्राथमिकता है उसकी जानकारी रखते हुए पूर्व किये गये कार्यों के जो भी मसले है उनकी पुनरावृत्ति न हों इसके लिए पहले से ही तैयारियां रखे कि काम में क्या कमी है उसमें क्या-क्या सुधार किये सकते है इन सबका ध्यान रखने की आवश्यकता है। उन्होंने एचआरडीए को निर्देशित करते हुए कहा कि एचआरडीए द्वारा जो कार्य किये जा रहे है,उनमें गुणवत्ता लायें यथासम्भव एक थर्ड पार्टी एजेंसी हो जो किये जा रहे कार्याे की क्वालीटी पैरामीटर जॉच परखे,साथ ही जितनी भी हमारी यूटीसी बन रही है जिनमें पार्क,पार्किंग एवं अन्य उन्होंने पब्लिक की आवश्यकतानुसार बनाने के निर्देश दियें।बैठक के बाद सचिव डा.आर राजेश कुमार ने निमार्णाधीन यूनिटी मॉल का भी स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि यूनिटी मॉल प्रधानमंत्री का प्राथमिकता है मुख्यमंत्री द्वारा भी इस पर काफी फोकस किया गया है इसमें तेजी लाने के निर्देश दिये गये है। यूनिटी मॉल का एचआरडीए सचिव एवं उनकी टीम सहित इंजनियरिंग विभाग भी साथ में है,वर्तमान में जो प्रगति है लगभग 45 प्रतिशत कार्य हुआ है काम में तेजी लाने के निर्देश भी दिये गये है और भारत सरकार से जो किस्त प्राप्त हुई है उसको भी रिलिज किया गया है बाकी जो मेंटिनेंश का पैसा प्राप्त होता है,उसे भी रिलीज कर देगें।निरीक्षण के दौरान एचआरडीए सचिव मनीष कुमार सिंह ने बताया की भारत सरकार द्वारा संचालित वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडेक्ट योजना के अर्न्तगत उत्तराखण्ड राज्य हेतु जनपद हरिद्वार का चयन किया गया है। एचआरडीए द्वारा यूनिटी मॉल का निर्माण किया जा रहा है।निमार्णधीन यूनीटी मॉल में लगभग 54 शॉप एवं 3 मल्टी कॉम्लेक्स बनाये जा रहे है,जिसमें देश के सभी राज्यों के वन स्टेट वन (स्थानीय) प्रोडेक्ट/उत्पाद रखे जायेंगे।उत्तराखण्ड के 13जनपदों के स्थानीय उत्पादों को रखा जायेगा। सचिव डा.आर राजेश कुमार ने कहा की यह काफी सरहानीय कार्य किया जा रहा है देश के सभी राज्यों से समन्वय स्थापित करते हुए वहां लोकल प्रोडेक्ट/स्थानीय उत्पादों को लाने हेतु अभी से इस दिशा में कार्य करना सुनिश्चित करें,ताकि वे कौन सा प्रोडेक्ट/उत्पाद डिस्प्ले करना चाहते है इसके लिए पत्राचार करना शुरू करें।बैठक एवं निरक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता राजन सिंह,सहायक अभियंता वर्षा,प्रशांत कुमार सेमवाल,वित्त अधिकारी लखेद्र गोदियाल,सहायक अभियंता त्रिपेन सिंह पंवार आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

उमरा से वापस लौटी सलीम फैमिली का एयरपोर्ट पर स्वागत