Ticker

6/recent/ticker-posts

बांग्लादेश से सभी प्रकार के व्यापारिक संबंध समाप्त करे भारत

बांग्लादेश से सभी प्रकार के व्यापारिक संबंध समाप्त करे भारत

हिंदू स्वाभिमान परिषद ने प्रदर्शन कर भारत सरकार को भेजा ज्ञापन

रिपोर्ट समीर चौधरी

देवबंद-बांग्लादेश में अल्पसंख्यक वर्ग पर हो रहे हमलों के विरोध में शनिवार को हिंदू स्वाभिमान परिषद के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने एसडीएम युवराज सिंह को ज्ञापन सौंपा, जिसमें भारत सरकार से बांग्लादेश से सभी प्रकार के व्यापारिक संबंध समाप्त करने की मांग की गई।

हिंदू स्वाभिमान परिषद के जिलाध्यक्ष ठाकुर वीरेंद्र पुंडीर के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय पहुंचे लोगों ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक वर्ग पर हो रहे हमलों के विरोध में प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने बांग्लादेश में घटित होने वाली घटनाओं को शर्मसार करने वाला बताते हुए कहा कि वर्ग विशेष के लोगों को निशाना बनाकर अत्याचार, दुष्कर्म और कत्लेआम किया जाना जाना निंदनीय और मानवता के खिलाफ है। भारत सरकार को चाहिए कि बांग्लादेश को समझाएं और उससे सभी तरह के व्यापारिक संबंध समाप्त कर हिंदू हितों की रक्षा करने का काम करे। ज्ञापन देने वालों में उमंग त्यागी, गोविंद राणा, प्रशांत पुंडीर, प्रदीप राणा, सुधीर राणा आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

उमरा से वापस लौटी सलीम फैमिली का एयरपोर्ट पर स्वागत