बच्चों को किया पुरस्कृत, सर्वांगीण विकास की दी जानकारी
खंड संसाधन केंद्र गुनारसा में हुआ हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव
रिपोर्ट समीर चौधरी
देवबंद -आंगनबाड़ी और प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों के बीच तालमेल बनाने के उद्देश्य से खंड संसाधन केंद्र गुनारसा में हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों के सर्वांगीण विकास की जानकारी देने के साथ ही बालक बालिकाओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।
शनिवार को हुए कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। बाल विकास परियोजना पर्यवेक्षक मोनिका ने कहा कि हमारा आंगन हमारे बच्चे निपुण भारत मिशन के तहत आयोजित होने वाला एक महत्वपूर्ण उत्सव है। इसका उद्देश्य आंगनबाड़ी और प्राथमिक विद्यालयों के बीच तालमेल बनाकर तीन से छह वर्ष के बच्चों की नींव को मजबूत बनाना है, ताकि खेल-खेल में बच्चों का सर्वांगीण विकास किया जा सके। एआरपी की टीम ने बाल वाटिका, माता उन्मुखीकरण व पीटीएम समेत अन्य जानकारी साझा की। खंड शिक्षा अधिकारी नीलम तोमर ने कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की जिम्मेदारी हमारे कंधों पर है। हमें अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन ईमानदारी से करना चाहिए। इस मौके पर महादेव ंिसंह, अरुण योगी, संजय उपाध्याय, योगेंद्र मलिक, कमर आलम समेत आंगनबाड़ी व नोडल शिक्षकगण मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ