Ticker

6/recent/ticker-posts

देवबंद में हुआ अटल कैंटीन का शुभारंभ

 देवबंद में हुआ अटल कैंटीन का शुभारंभ

दस रुपये में लोगों को मिलेगा भरपेट खाना

रिपोर्ट समीर चौधरी

देवबंद-सरकार द्वारा गरीब लोगों को सस्ता खाना उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाई जा रही अटल कैंटीन का रविवार को देवबंद में शुभारंभ हुआ।

नगर के मोहल्ला पठानपुरा घास मंडी में कैंटीन के शुभारंभ अवसर पर भाजपा नगराध्यक्ष अरुण गुप्ता ने कहा कि यह सरकार की कल्याणकारी योजना है। जिसका उद्देश्य गरीबों, श्रमिकों और जरूरतमंदों को बहुत ही कम कीमत पर पौष्टिक और भरपेट भोजन उपलब्ध कराना है। संयोजक जामियातुल कुदसियात शिक्षा समिति के सचिव कारी आमिर उस्मानी ने बताया कि अटल कैंटीन में असहाय लोगों को मात्र 10 रुपये में पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। समिति के प्रबंध निदेशक मुकीम अब्बासी ने बताया कि रोजाना दोपहर 12 बजे से दो बजे तक आशु पैलेस के निकट स्थित कैंटीन से भोजन लिया जा सकेगा। अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर अध्यक्ष मुर्तजा कुरैशी, नगर उपाध्यक्ष आलोक खटीक, अमरीश त्यागी, पवन धीमान, जोगिंदर सिंह, अमित कुमार, रंजीत वाल्मीकि, नाजिम खान, अब्दुल कादिर गौड आदि मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मुख्यमंत्री ने लिया केन्द्रीय गृहमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा