ग्लोकल विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा त्रिदिवसीय कंबल वितरण कार्यक्रम का समापन
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-ग्लोकल विश्वविद्यालय में संस्थापक दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में त्रिदिवसीय कंबल वितरण कार्यक्रम का सफलता पूर्वक समापन हुआ। ।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत विश्वविद्यालय द्वारा कुल 12 गाँवों में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। कंबल वितरण कमेटी के अध्यक्ष बिलाल अहमद, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शोभा त्रिपाठी तथा जमीरुल इस्लाम के संयुक्त संयोजन में मिर्जापुर पोल, शेरपुर पेलो, शाहपुर गाड़ा, खुशहालपुर, कवासपुर, चंदचक, पाडली, बादशाही बाग, कासिमपुर, मगनपुरा, नूरबस्ती सहित अन्य गाँवों में निर्धन, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए।विश्वविद्यालय के कुलाधिपति ने अपने संदेश में कहा कि शीत ऋतु में असहाय, निर्धन, वृद्ध, दिव्यांग तथा सड़क पर जीवन यापन करने वाले लोगों के लिए ठंड से बचाव एक बड़ी चुनौती होती है। ऐसे में एक साधारण कंबल उनके लिए केवल वस्त्र नहीं, बल्कि सुरक्षा, स्नेह और संवेदना का प्रतीक बन जाता है। कंबल वितरण जैसे प्रयास न केवल शारीरिक कष्ट को कम करते हैं, बल्कि मानवीय मूल्यों, सामाजिक उत्तरदायित्व और आपसी भाईचारे को भी सुदृढ़ करते हैं। किसी भी सभ्य समाज की पहचान उसके कमजोर वर्ग के प्रति संवेदनशीलता से होती है।इन्हीं भावनाओं को आत्मसात करते हुए उपरोक्त गाँवों के साथ-साथ विश्वविद्यालय के सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों एवं श्रमिकों को भी कंबल वितरित किए गए।इस मानवीय सेवा कार्य में सहयोग देने वाले शिक्षक एवं कर्मचारीगणों में डॉ. असगर अली, डॉ. कैफ़ुल इस्लाम, डॉ. फहीम अख्तर, माजिद अहमद खान, मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद नफीस, गुरदीप पवार, अर्जुन पवार एवं मोहम्मद अतीब शामिल रहे।कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं मोहम्मद सोहेल खान, सौरभ कुमार, रवि रंजन, अभिषेक, सयान, शाहिद अफ़ज़ल एवं ईशा ने पूर्ण निष्ठा और उत्साह के साथ सहभागिता की।

0 टिप्पणियाँ