जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता-योगेश मेहरा
बहुउद्देशीय शिविरः 1292 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ,
रिपोर्ट श्रवण झा
देहरादून-“जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार”कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को न्याय पंचायत श्यामपुर की ग्राम पंचायत खदरीखड़कमाफ में उपजिलाधिकारी योगेश मेहरा की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर में कुल 60शिकायतें प्राप्त हुईं,जिनमें से 17शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया।
इस दौरान ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल,दर्जाधारी राज्यमंत्री मधु भट्ट,दर्जाधारी मंत्री सुरेंद्र मोगा एवं उपजिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया।महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा तीन महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट तथा 10लाभार्थियों को बेबी किट वितरित की गई।साथ ही, विभिन्न विभागों द्वारा ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।उप जिलाधिकारी योगेश मेहरा ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।शिविर में न्याय पंचायत श्यामपुर सहित ऋषिकेश,गढ़ी मेहचक ,गुमानीवाला,विस्थापित, रायवाला एवं भटोवाला क्षेत्र के ग्रामीणों ने भूमि,सड़क,पेयजल,समाज कल्याण एवं विद्युत से संबंधित समस्याएँ प्रस्तुत कीं।बहुउद्देशीय शिविर में कुल 1292लोगों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित किया गया।स्वास्थ्य विभाग द्वारा 170,होम्योपैथिक विभाग द्वारा 82तथा आयुर्वेद विभाग द्वारा 26लोगों की स्वास्थ्य जाँचकर निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं। पशुपालन विभाग ने 259कृषकों को पशु औषधियां उपलब्ध कराईं।राजस्व विभाग द्वारा आय,हैसियत,चरित्र प्रमाण पत्र एवं प्रधानमंत्री किसान योजना से संबंधित कुल 36प्रमाण पत्र जारी किए गए।शिविर में कनिष्ठ प्रमुख डोईवाला बीना चौहान,जिला पंचायत सदस्य विनीता रतूड़ी,क्षेत्र पंचायत सदस्य मनीषा पडियार,रुकमा व्यास, किशोर पैन्यूली,ग्राम प्रधान आशीष रांगड़, संगीता थपलियाल,विजय लक्ष्मी पंवार,शकुंतला बिष्ट, सुषमा बिष्ट,मीना रतूड़ी,संगीता राणा,खंड विकास अधिकारी परशुराम सकलानी,विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।
0 टिप्पणियाँ