जिलाधिकारी ने किया जनपद स्तरीय शूटिंग अकादमी का शुभारंभ
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-छात्र छात्राओं को शूटिंग सिखने व भविष्य में आगे बढ़ाने के लिये जनपद के दिल्ली रोड़ स्थित स्प्रिंग बैल्स स्कूल के प्रांगण में एक जनपद स्तरीय शूटिंग अकादमी का शुभारंभ किया गया।शूटिंग रेंज का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मनीष बंसल ने विधिवत रूप से फीता काटकर व निशाने बाजी करके किया।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी मनीष बंसल ने स्कूल मैनेजमेंट की इस कार्य के लिए प्रशंसा करते हुए कहा गया कि शूटिंग अकेडमी के माध्यम से इस क्षेत्र के बच्चों का राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योगदान मिलेगा।इस अवसर पर शूटिंग मे राष्ट्रीय स्तर पर योगदान देने वाले सभी बच्चों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के बाद सहारनपुर मेडिकल एसोसिएशन द्वारा वार्षिक खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें सहारनपुर क्षेत्र के सभी डॉक्टर्स का योगदान रहा।इस अवसर पर विद्यालय चेयरमैन राणा करण सिंह, डायरेक्टर डॉक्टर राहुल सिंह एवं शिवानी सिंह, IMA चेयरमैन डॉ प्रवीण शर्मा, प्रधानाचार्य अलका कुमार, उपप्रधानाचार्य नीरज कौशिक, डॉ मोहन सिँह, सेय्यद रिहान सहित समस्त अध्यापकगण एवं सहारनपुर मेडिकल एसोसिएशन के डॉक्टर्स उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ