Ticker

6/recent/ticker-posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले टिहरी बांध विस्थापित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले टिहरी बांध विस्थापित

मुख्यमंत्री ने दिए जिलाधिकारी हरिद्वार व टिहरी को तत्काल कार्रवाई के निर्देश

रिपोर्ट श्रवण झा

हरिद्वार-टिहरी बांध विस्थापित क्षेत्र संघर्ष समिति भाग-1पथरी एवं ग्राम पंचायत आदर्श टिहरीनगर बहादराबाद के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की।मुख्यमंत्री आवास में भेंट के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने विस्थापितों को भूमिधरी अधिकार दिए जाने एवं पुनर्वास से जुड़ी समस्याएं हल करने की मांग की।

मुख्यमंत्री धामी ने इस सम्बन्ध में मौके पर ही जिलाधिकारी हरिद्वार एवं जिलाधिकारी टिहरी से दूरभाष पर वार्ता की।मुख्यमंत्री ने सम्बंधित जिला अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रकरण में वैधानिक एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं को पूर्ण करते हुए तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिससे विस्थापित परिवारों को शीघ्र राहत मिल सके।मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि टिहरी बांध परियोजना से विस्थापित परिवारों के पुनर्वास और उनके अधिकारों का संरक्षण राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब को स्वीकार नहीं किया जाएगा।इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद,सचिव एस.एन.पाण्डेय,ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी व ग्राम प्रधान मौजूद रहे।प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री द्वारा तत्काल संज्ञान लेकर निर्देश जाने पर आभार व्यक्त किया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मुख्यमंत्री ने लिया केन्द्रीय गृहमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा