Ticker

6/recent/ticker-posts

तम्बाकू उत्पादों की जमकर की जा रही काला बाज़ारी।प्रिंट मूल्य से 25 प्रतिशत से 40 प्रतिशत तक अधिक वसूले जा रहे।सम्बंधित विभाग करे काला बाज़ारियो के ख़िलाफ़ कार्रवाही

तम्बाकू उत्पादों की जमकर की जा रही काला बाज़ारी।प्रिंट मूल्य से 25 प्रतिशत से 40 प्रतिशत तक अधिक वसूले जा रहे।सम्बंधित विभाग करे काला बाज़ारियो के ख़िलाफ़ कार्रवाही

रिपोर्ट डाँ ताहिर मलिक/अमन मलिक

रामपुर मनिहारान-बीड़ी सिगरेट पान मसाला प्रिंट मूल्य से 25 से 40 परसेंट तक अधिक कीमत पर बेचा जा रहा है।गली मौहल्लों में भी खूब काला बाजारी की जा रही है।शासन प्रशासन को काला बाज़ारी करने वालों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाही करनी चाहिए।

बीड़ी सिगरेट गुटखा के शौकीनों को ज़ोर का झटका ज़ोर से ही लग रहा है।छोटी बड़ी दुकानों से लेकर गली मौहल्लों की दुकानों और ठियों पर इन शौकीनों से बीड़ी सिगरेट, पान मसाला गुटखा आदि पर 25 प्रतिशत से 40 प्रतिशत तक अधिक पैसा वसूल किया जा रहा है।जबकि उन तमाम पैकेट्स पर वही पुराना मूल्य लिखा हुआ है।इन चीज़ों पर टैक्स बढ़ाए जाने का निर्णय लिया गया था लेकिन मुनाफाखोरों ने इस का लाभ उठा कर ब्लैक करना ही शुरू कर दिया।मात्र 5 रुपये के गुटखे को 8 रुपये का बेचा जा रहा है।इसी तरह हर गुटखे सिगरेट बीड़ी आदि की क़ीमत बढ़ा दी गई है।यदि कोई जागरूक व्यक्ति इस पर सवाल खडा करता है तो विवाद जैसी स्थिति बन जाती है।बिना नये मूल्य का माल आए पुराने को इस काला बाज़ारी करने में लगे लोग क़ानून का खुलेआम उल्लंघन कर रहे हैं।कोई भी किसी भी चीज़ के प्रिंट मूल्य से ज़्यादा ले ही नहीं सकता।अगर कोई लेता है तो वह अपराध करता है।ऐसे में प्रशासन की ज़िम्मेदारी बढ़ जाती है कि वह आम जनता का मानसिक आर्थिक उत्पीड़न न होने दे।यदि इन तंबाकू उत्पादों पर यह काला बाज़ारी चलती रही तो अन्य आवश्यक उत्पादों के बारे में क्या क्या हो सकता है।प्रशासन को चाहिए कि ऐसे मुनाफाखोरों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाही करे ताकि कोई भी किसी भी चीज़ के निर्धारित मूल्य से अधिक वसूल न कर सके।वहीं फुटकर दुकानदारों का कहना है कि उन्हें होलसेल में ही महंगा सामान मिल रहा है।अगर कम में मिलेगा तो हम कम में बेचेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

आशु वालिया ने स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना से जीवन में होने वाले लाभो को गृहण करने के लिए किया प्रेरित