Ticker

6/recent/ticker-posts

युवाओं का भविष्य तय करने में सहायक सिद्ध होंगे रोजगार मेले-विधायक गुम्बर

युवाओं का भविष्य तय करने में सहायक सिद्ध होंगे रोजगार मेले-विधायक गुम्बर

बदलती तकनीक के साथ स्वयं को अपडेट रखें युवा- मैनेजर संदीप शर्मा

मेले में 30 नियोक्ताओं द्वारा साक्षात्कार आयोजित किए गए

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर- नगर विधायक राजीव गुम्बर ने कहा कि सरकार द्वारा आयोजित ऐसे रोजगार मेले युवाओं को उनके भविष्य की दिशा तय करने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं। इससे न केवल रोजगार के अवसर सृजित होते हैं, बल्कि युवाओं में आत्मविश्वास भी बढ़ता है।

नगर विधायक राजीव गुम्बर आज यहां राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, आईटीसी मिशन सुनहरा कल, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन एवं सोसाइटी फॉर पार्टिसिपेटरी इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित वृहद रोजगार मेले को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रोजगार मेले से युवाओं को नयी ऊर्जा का संचार होगा और वह अपने परिवार का पालन पोषण कर सकेंगे। इस प्रकार के आयोजन युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम हैं और भविष्य में ऐसे प्रयास निरंतर किए जाने चाहिए।
शहर के महापौर डॉ.अजय सिंह ने कहा कि आज के समय में रोजगार के साथ-साथ कौशल विकास अत्यंत आवश्यक है। युवाओं को चाहिए कि वे प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त तकनीकी ज्ञान का सही उपयोग कर आत्मनिर्भर बनें और समाज के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।आईटीसी के जनरल मैनेजर संदीप शर्मा ने युवाओं को उद्योगों की वर्तमान आवश्यकताओं से अवगत कराते हुए कहा कि आज कंपनियां डिग्री के साथ-साथ व्यवहारिक कौशल और अनुशासन को भी प्राथमिकता देती हैं। उन्होंने युवाओं को निरंतर सीखते रहने और बदलती तकनीक के साथ स्वयं को अपडेट रखने का संदेश दिया।नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी ने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के युवाओं को समान अवसर प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे मेहनत, लगन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें, सफलता निश्चित रूप से उनके कदम चूमेगी।इस दौरान रोजगार मेले में 1500 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया तथा 30 नियोक्ताओं द्वारा साक्षात्कार आयोजित किए गए। मेले के दौरान युवाओं में रोजगार को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

आशु वालिया ने स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना से जीवन में होने वाले लाभो को गृहण करने के लिए किया प्रेरित