जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार शिविर में 86लोगों को विभिन्न प्रमाण पत्र सौंपे
शिविर में दर्ज 15 शिकायतों में से 8 का मौके पर निस्तारण
रिपोर्ट श्रवण झा
हरिद्वार- मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दीपेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में विकासखंड नारसन की न्याय पंचायत लाठरदेवाहूण के प्राथमिक विद्यालय गदरजुड़ा में जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार शिविर में विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित जन कल्याणकारी योजनों से 118 क्षेत्रवासियों को लाभान्वित तथा विभिन्न विभागों के माध्यम से 86लोगों को विभिन्न प्रमाण पत्र निर्गत किए गए।
इस शिविर में 419लोगों ने लिया हिस्सा।शिविर मे क्षेत्रवासियों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित दर्ज 15समस्याओं में से 08समस्याओं का मौके पर निस्तारण कर शेष समस्याओं का त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को भेजा गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देशराज कर्णवाल,उपाध्यक्ष,(राज्यमंत्री स्तर)समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार प्रदेश की सभी न्याय पंचायतों में यह अभियान संचालित किया जा रहा है।अभियान का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक पहुँचाना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।बहुउद्देशीय शिविर के माध्यम से विभिन्न विभागों की योजनाओं के अंतर्गत सैकड़ों क्षेत्रवासियों को लाभान्वित किया गया।राज्यमंत्री द्वारा शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टालों का भी निरीक्षण किया।क्षेत्रवासियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।शिविर में अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी ने संबंधित अधिकारियों को कहा कि जिन शिकायतों का कार्यक्रम में निस्तारित नहीं हो पाया है,उन शिकायतों का तत्परता से निराकरण करना सुनाश्चित करे।शिविर में भाजपा जिलाध्यक्ष रुड़की डॉ.मधु सिंह, ब्लॉक प्रमुख रविंद्र चौधरी,मण्डल सुबोध सैनी,उप जिलाधिकारी रुड़की अनिल शुक्ला,नोडल अधिकारी/उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह सहित क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रधानगण,पंचायत सदस्यगण,अधिकारी व कर्मचारीगण और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ