Ticker

6/recent/ticker-posts

डीपीएस के फैसिनेटिंग भारत में लखनऊ-देहरादून की सांस्कृतिक यात्रा

डीपीएस के फैसिनेटिंग भारत में लखनऊ-देहरादून की सांस्कृतिक यात्रा

रिपोर्ट समीर चौधरी

देवबंद-दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में चल रहे फैसिनेटिंग भारत सीजन-3 कार्यक्रम के चौथे और पांचवें दिन छात्रों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी।

भारत की राजधानियों शीर्षक से आयोजित हुए कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और उत्तराखंड की देहरादून की सभ्यता को वहां की पारंपरिक वेशभूषा धारण कर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। प्रधानाचार्य कविता अग्रवाल ने बताया कि नृत्य प्रदर्शनों, पारंपरिक व्यंजनों और प्रसिद्ध स्थलों के दृश्यों से सजी इस प्रस्तुति ने बच्चों को सांस्कृतिक स्मृद्धि प्रदान की। बताया कि यह आयोजन बच्चों को इतिहास, संस्कृति और भूगोल से जोड़ने का प्रभावी माध्यम साबित हो रहा है। इस मौके पर प्रियांशी, आकाश, ज्योति, अभिनव आदि मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

अल्लाह और उसके रसूल के बताए रास्ते पर चलने में ही मुसलमानों की असल कामयाबी-मौलाना हबीबुल्लाह मदनी