जयंती पर याद किए गए स्वर्गीय राजेश पायलट
रिपोर्ट समीर चौधरी
देवबंद-पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय राजेश पायलट की जंयती पर उन्हें याद किया गया।
मिरगपुर में हुए कार्यक्रम में समाजसेवी चौधरी कालूराम ने कहा कि स्वर्गीय राजेश पायलट को किसान ही नहीं आमजन भी अपना मसीहा मानते हैं, सभी वर्गों के लोगों के दिलों पर उन्होंने राज किया है। कहा कि पायलट कहा करते थे जब तक किसान और मजदूर का बेटा उस कुर्सी पर नहीं बैठेगा जहां कानून बनते हैं तब तक देश और जनता का भला नहीं हो सकता। इस मौके पर चौधरी कलाराम, गुरमीत, मनोज चौधरी, सचिव पंवार, अभिनव, प्रदीप चौधरी, चौधरी जोगिंद्र, चौधरी ओमपाल, अजस पवार आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ