Ticker

6/recent/ticker-posts

अल्लाह और उसके रसूल के बताए रास्ते पर चलने में ही मुसलमानों की असल कामयाबी-मौलाना हबीबुल्लाह मदनी

अल्लाह और उसके रसूल के बताए रास्ते पर चलने में ही मुसलमानों की असल कामयाबी-मौलाना हबीबुल्लाह मदनी 

बच्चों को दीनी और दुनियावी तालीम भी जरूर दिलाएं-मौलाना फरीद मज़ाहिरी

जहालत के अंधेरों को दूर करके तालीम की रोशनी के रास्ते पर चलें-हाजी अबूबकर शिब्ली

रिपोर्ट डाँ ताहिर मलिक/अमन मलिक

रामपुर मनिहारान-हज़रत मौलाना हबीबुल्लाह मदनी ने कहा कि अल्लाह और उसके रसूल के बताए रास्ते पर चलने में ही मुसलमानों की असल कामयाबी है।

क्षेत्र के गाँव हलगोया स्थित मशहूर मदरसा दारुल उलूम शब्बीरिया के सालाना इजलास में क़ुरआन हिफ़्ज़ करने वाले तलबा की दस्तारबंदी की गई।खिताब करते हुए हज़रत मौलाना हबीबुल्लाह मदनी ने कहा कि इस्लाम अमन का पैगाम देने वाला मज़हब है।मुसलमानों को चाहिए कि अल्लाह और उसके रसूल के बताए रास्ते पर चलें।इसी में कामयाबी है।जामा मस्जिद सहारनपुर के प्रबंधक हज़रत मौलाना फरीद मज़ाहिरी ने कहा कि अपने बच्चों को दीनी और दुनियावी तालीम दिलाएं चाहे इसके लिए अपने दीगर ख़र्चों को कम करना पड़े।मौलाना तौकीर क़ासमी,मौलाना मुशर्ऱफ रशीदी ने कहा कि क़ुरआन में अल्लाह ने कामयाबी का रास्ता बता दिया है और पैग़म्बरे इस्लाम ने अल्लाह की इबादत करना सिखा दिया है।इसलिए हमें अपनी ज़िम्मेदारी को समझना होगा।
हज़रत मुफ़्ती आरिफ़ मज़ाहिरी, मौलाना शमशीर क़ासमी ने कहा कि ईमान वाले का अख़लाक़ ये होना चाहिए कि उसकी तरफ़ से किसी को भी किसी तरह की तकलीफ़ नहीं पहुँचनी चाहिए। डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब के संयोजक हाजी अबूबकर शिब्ली ने कहा कि जहालत के अंधेरों को दूर करके तालीम की रोशनी के रास्ते पर चलें।डॉक्टर,इंजीनियर या प्रशासनिक पदों पर रहकर भी क़ौम की ख़िदमत की जा सकती है।उन्होंने कहा कि दीन और दुनियावी दोनों तालीम ज़रूरी हैं।मदरसा प्रबंधक हज़रत मौलाना मुक़र्रम हुसैन ने मदरसे की सालाना रिपोर्ट पेश की।हज़रत मौलाना हबीबुल्लाह मदनी ने देश दुनिया में अमनो अमान के लिए दुआ कराई।जलसे की सदारत कारी शब्बीर व निज़ामत हज़रत मौलाना नफ़ीस असरार चतुर्वेदी ने की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

बीएचईएल हरिद्वार को मिला, नराकास राजभाषा सम्मान