Ticker

6/recent/ticker-posts

ग्लोकल विश्वविद्यालय में खेल सप्ताह के द्वितीय दिवस पर छात्र छात्राओं ने प्रतियोगिता में दिखाया अपना दमखम

ग्लोकल विश्वविद्यालय में खेल सप्ताह के द्वितीय दिवस पर छात्र छात्राओं ने प्रतियोगिता में दिखाया अपना दमखम

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-ग्लोकल विश्वविद्यालय में आयोजित वार्षिक खेल सप्ताह के द्वितीय दिवस की प्रतियोगिताएँ उत्साह, खेल भावना और जोश से भरी हुई रही। यह आयोजन विश्वविद्यालय के अतिरिक्त प्रतिकुलाधिपति श्री सैयद निजामुद्दीन और कुलसचिव प्रोफेसर शिवानी तिवारी की प्रेरणा से आयोजित किया गया।

द्वितीय दिवस के मुख्य आकर्षण रहे क्रिकेट, छात्रा वर्ग बैडमिंटन और छात्र वर्ग बैडमिंटन प्रतियोगिताएँ। क्रिकेट मैच में दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिससे दर्शकों का भरपूर मनोरंजन हुआ। खिलाड़ियों की टीम भावना, रणनीति और खेल कौशल को विशेष रूप से सराहा गया।बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में भी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। छात्रा वर्ग में सोनाली राजपूत (बीएएमएस) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि निकिता (पैरामेडिकल कॉलेज) ने दूसरा स्थान हासिल किया। छात्र वर्ग में भी मुकाबले रोचक और प्रतिस्पर्धात्मक रहे, जहां खिलाड़ियों की फुर्ती, संतुलन और तकनीकी दक्षता ने दर्शकों को प्रभावित किया।
कार्यक्रम के कार्यकारी समिति के सदस्य— जमीरुल इस्लाम, डॉ. शोभा त्रिपाठी, बिलाल अहमद, क्रिकेट फैकल्टी कोऑर्डिनेटर सलमान, डॉ. जावेद, डॉ. राव शाहिद सहित कई अन्य सम्माननीय व्यक्ति उपस्थित रहे। क्रिकेट प्रतियोगिता के एम्पायर के रूप में डॉ. मोहम्मद वाजिद खान और शहज़ाद आलम रहे, जबकि कमेंटेटर के रूप में अंकित, आनंद, मुस्तहाब चौधरी और असजद चौधरी ने अपनी भूमिका निभाई। छात्रा बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए  फैकल्टी कोऑर्डिनेटर डॉ. सना और रीना कुमारी, छात्र बैडमिंटन प्रतियोगिता के फैकल्टी कोऑर्डिनेटर अनुराग और डॉ. इरशाद रहे। छात्र प्रतिनिधि सिद्धार्थ के साथ-साथ खेल प्रतिनिधि सयान शाहिदी और मोहम्मद अफजल ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।इस मौके पर विश्वविद्यालय के कई शिक्षकगण, अधिकारीगण और छात्र-छात्राएँ भी उपस्थित थे। समग्र आयोजन ने अनुशासन, ऊर्जा और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित किया। यह खेल सप्ताह विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास में अहम योगदान साबित हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

अल्लाह और उसके रसूल के बताए रास्ते पर चलने में ही मुसलमानों की असल कामयाबी-मौलाना हबीबुल्लाह मदनी