महाराज सिंह कॉलेज में "कम्युनिकेशन स्किल्स एवं पर्सनैलिटी डेवलपमेंट" पर सेमिनार का आयोजन
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर- महाराज सिंह कॉलेज में करियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में विद्यार्थियों के लिए “ कम्युनिकेशन स्किल्स एवं पर्सनालिटी डेवलपमेंट” विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के माननीय प्राचार्य प्रोफेसर अनिल कुमार जी द्वारा दीप प्रज्वलन एवं प्रेरणादायी उद्बोधन के साथ किया गया। अपने संबोधन में प्राचार्य महोदय ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में केवल शैक्षणिक ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि प्रभावी संप्रेषण कौशल, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक व्यक्तित्व ही विद्यार्थियों को सफलता की ऊँचाइयों तक पहुँचाता है।इस अवसर पर सेमिनार के मुख्य वक्ता हरमिंदर सेठी ने अंग्रेज़ी भाषा में प्रभावी संवाद, आत्मप्रस्तुति, साक्षात्कार कौशल, बॉडी लैंग्वेज एवं आत्मविश्वास विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। मुख्य वक्ता के व्याख्यान को विद्यार्थियों ने अत्यंत उपयोगी और प्रेरणास्पद बताया। सेमिनार का उद्देश्य विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुख बनाना तथा उनके भीतर संप्रेषण क्षमता और व्यक्तित्व विकास को सुदृढ़ करना रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम का संयोजन डॉ गुरदेव सिंह, संयोजक, करियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा किया गया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए आयोजन से जुड़े सभी प्राध्यापकों, वक्ताओं एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर डॉ दीपक,डॉ मीनाक्षी राना, डॉ विवेक शर्मा, डॉ दीक्षा सिंह, अभिषेक कुमार, नितिन कुमार, मोहम्मद अजीज व अरुण कुमार उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ