Ticker

6/recent/ticker-posts

साफ सफाई को लेकर सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट

 साफ सफाई को लेकर सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट

घटना के संबंध में पुलिस को दी गई तहरीर, कार्रवाई की मांग

रिपोर्ट-समीर चौधरी

 देवबंद-वक्फ दारुल उलूम क्षेत्र में सफाई कार्य करने गए सफाई कर्मचारी के साथ एक युवक द्वारा मारपीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने अन्य सफाई कर्मचारियों के साथ पुलिस चौकी पहुंच घटना के संबंध में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

सफाई नायक सदाकत ने खानकाह पुलिस चौकी में दी तहरीर में कहा है कि बुधवार की सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कार्य करने गया था। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक ने सही ढग़ से साफ सफाई न करने की बात कहते हुए गाली गलौज की। सफाई कर्मचारी ने जब विरोध किया तो उसके साथ जाति सूचक  शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट की गई। शोर शराबे की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे अन्य सफाई कर्मचारियों ने उसे बमुश्किल छुड़ाया। तहरीर में घटना के संबंध में उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। पुलिस का कहना है कि जांच कर तथ्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 साफ सफाई को लेकर सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट