Ticker

6/recent/ticker-posts

उत्तर प्रदेश ने विकास के नये आयाम स्थापित किये .-जसवंत

उत्तर प्रदेश ने विकास के नये आयाम स्थापित किये .-जसवंत 

वार्ड संख्या 41 एवं वार्ड 14 में सड़क चौडीकरण कार्य का मंत्री एवं महापौर ने किया उद्घाटन। 

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-प्रदेश के संसदीय कार्य राज्य मंत्री जसवंत सैनी महापौर डॉ.अजय कुमार व नगर विधायक राजीव गुम्बर ने आज वार्ड संख्या 41 एवं वार्ड 14 में सड़क चौडीकरण एवं निर्माण कार्य का विधिवत उद्घाटन किया। इस कार्य पर लगभग 70 लाख रूपये की लागत आयी है। इसके अतिरिक्त वार्ड संख्या 46 मूंगा गढ़ में 50 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले नाले के निर्माण कार्य का शुभारम्भ भी किया गया। 

उद्घाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए राज्य मंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में विकास के नये आयाम स्थापित किये हैं, सड़कों के निर्माण, उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य सहित सभी क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश में लगातार प्रगति की है और जनसुविधाओं के लिए अनेक योजनायें चलायीं हैं। जिनका लाभ सीधे आमजन को मिल रहा है। 
महापौर डॉ.अजय कुमार ने कहा कि आज निर्मित सड़क के चौड़ीकरण से क्षेत्र के लोगों को न केवल बेहतर यातायात सुविधा मिलेगा अपितु स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण भी इससे विकसित होगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम शहर के लोगों को सड़क-नाली निर्माण, शुद्ध पेयजल एवं सफाई व्यवस्था को हर दिन बेहतर बनाने की दिशा में लगातार काम कर रहा है।  विकास कार्यों के माध्यम से शहर को आधुनिक, सुव्यवस्थित एवं सुविधाजनक बनाने का संकल्प नगर निगम  ने लिया है।नगर विधायक राजीव गुम्बर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा-निर्देशन में सहारनपुर में विकास का एक नया अध्याय लिखा है। इससे पूर्व क्षेत्र के लोगों ने मंत्री जसवंत सैनी, महापौर एवं पार्षदों का मल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में उपसभापति मयंक गर्ग, पार्षद संजय सैनी, ज्योति अग्रवाल, पार्षद प्रतिनिधि राकेश कल्याण सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

चैंबरों के निर्माण की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन जिला प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा