Ticker

6/recent/ticker-posts

भारतीय किसान यूनियन (नई क्रांति) ने उपजिलाधिकारी नकुड़ को सौंपा ज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (नई क्रांति) ने उपजिलाधिकारी नकुड़ को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट नदीम निज़ामी

नकुड़-भारतीय किसान यूनियन (नई क्रांति) ने भारत सरकार द्वारा अमेरिका से किए गए समझौते के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी नकुड़ को सौंपा। संगठन ने इस समझौते को किसान मजदूर विरोधी बताते हुए इसे देश की खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर सीधा हमला करार दिया।

शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन नई क्रांति के राष्ट्रीय कार्यालय पर आयोजित बैठक में महासचिव चौधरी कुलवीर सिंह ने तीखे शब्दों में कहा कि केंद्र सरकार का यह समझौता किसानों की कमर तोड़ने वाला साबित होगा। उन्होंने कहा कि विदेशी कृषि उत्पादों को बढ़ावा देने वाली नीतियां देश के अन्नदाता को हाशिए पर धकेलने का काम कर रही हैं। इससे न केवल किसानों की आय प्रभावित होगी, बल्कि मजदूर वर्ग के सामने भी रोजी रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा।कुलवीर सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस समझौते को तत्काल वापस नहीं लिया गया तो भारतीय किसान यूनियन नई क्रांति चुप नहीं बैठेगी। संगठन सड़क पर उतरकर संघर्ष करेगा, धरना प्रदर्शन व व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। इस मौके पर चौधरी अवनीश, रूपेश कुमार, चौधरी धर्मवीर सिंह, सादिक अहमद, विकास कुमार, पवन कुमार, विजयपाल, अमित तथा फुरकान निज़ामी सहित अन्य किसान नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सहारनपुर के दो एथलीट उत्तर प्रदेश राज्य राज्य पैदल चाल प्रतियोगिता में दिखाएंगे दमखम