Ticker

6/recent/ticker-posts

मेयर किरण जैसल ने हरी झंडी दिखाकर किया कूड़ा वाहनों को रवाना

 मेयर किरण जैसल ने हरी झंडी दिखाकर किया कूड़ा वाहनों को रवाना

रिपोर्ट श्रवण झा

हरिद्वार- शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगाए गए तेरह अतिरिक्त कूड़ा वाहनों को मेयर किरण जैसल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।मेयर कार्यालय से वाहनों को रवाना करने के दौरान उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी,सेनेटरी इंस्पेक्टर संजय शर्मा, अतिक्रमण हटाओ दस्ते के प्रभारी आदित्य,आशु वर्मा,प्रदीप त्यागी,मेयर प्रतिनिधि सुभाषचंद सहित समस्त चालक परिचालक मौजूद रहे।

मेयर किरण जैसल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में निरंतर सफाई अभियान चलाया जा रहा है।शहर को गंदगी मुक्त और स्वच्छ सुन्दर रखना नगर निगम की नैतिक जिम्मेदारी है। इसी क्रम में शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अतिरिक्त कूड़ा वाहन लगाए गए हैं।जिससे वार्डो में कूड़ा उठाने के कार्य में तेजी आएगी और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने में मदद मिलेगी।उन्होंने लोगों से सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि घरों और प्रतिष्ठानों से निकलने वाला कूड़ा इधर उधर ना फेंके और नियत स्थान पर ही डालंे।जिससे वाहनों द्वारा आसानी से कूड़ा उठाया जा सके।हरिद्वार धर्म नगरी है और देश-विदेश से श्रद्धालु यहां आते हैं।ऐसे में शहर की स्वच्छता बनाए रखने में सभी की सहभागिता जरूरी है।जिससे बाहर से आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक हरिद्वार की सुन्दर छवि लेकर वापस जाएं। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गौरव वर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने जिला प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा