Ticker

6/recent/ticker-posts

जिला अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को पटरी पर लाने के लिए डीएम ने स्वयं संभाला मोर्चा

 जिला अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को पटरी पर लाने के लिए डीएम ने स्वयं संभाला मोर्चा 

सेन्ट्रल लैब के सैंपल का समय 1 घंटा बढाया, खामियां मिलने पर लैब का आधा भुगतान रोका

मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में कोरोनेशन अस्पताल की सूरत बदलने की कवायद में जुटे डीएम 

रिपोर्ट श्रवण झा

देहरादून- जिलाधिकारी सविन बसंल ने आज जिला चिकित्सालय कोरोनेशन का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं जानी।जिलाधिकारी सविन बसंल एक्शन मोड में सोमवार को जिला चिकित्सालय कोरोनेशन का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी।डीएम ने अस्पताल के हर वार्ड और अनुभाग का बारीकी से जायजा लिया।

डीएम ने मरीजों और उनके तीमारदारों से सीधे संवाद करते हुए चिकित्सालय में व्यवस्थाएं मिल रही सुविधा की गुणवत्ता की जानकारी प्राप्त की।डीएम ने अस्पताल में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने तथा फार्मेसी में जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित रखने के निर्देश पीएमएस को दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन ब्लड बैंक के कार्यों का निरीक्षण करते हुए कार्यदायी संस्था को 15मार्च 2026तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश।डीएम ने सेन्ट्रल पैथोलॉजी का समय 11बजे से 1घंटा बढकार अब 12बजे तक करने के निर्देश दिए।चन्दन लैब के निरीक्षण के दौरान 3माह के दिन-रात्रि में लिए गए सैम्पल की रिपोर्ट तलब करते हुए अनुबन्ध के अनुसार कार्य न किये जाने पर आधा भुगतान रोकने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालय में संचालित चन्दन लैब का निरीक्षण करते हुए लैब के अनुबन्ध के अनुसार कार्य की जानकारी प्राप्त करते हुए रात्रि में लिए गए सैम्पल का विवरण मांगने पर लैब की इंचार्ज जानकारी नही दे पाई,जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी सदर/प्रभारी अधिकारी स्वास्थ्य एवं मुख्य चिकित्साधिकारी को 03माह में दिन व रात्रि में लिए गए सैम्पल की जांच करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।निर्देशित किया कि यदि अनुबन्ध के अनुसार लैब द्वारा कार्य होना नही पाया जाता तो चन्दन लैब का आधा भुगतान रोक लिया जाए।जिलाधिकारी ने सेन्ट्रललैब के निरीक्षण के दौरान तैनात कार्मिकों स्टॉप की जानकारी ली।जिलाधिकारी ने चिकित्सालय में किचन,गायनी ओटी, वेयर हाउस,ओपीडी मरम्मत को 10लाख मौके पर ही स्वीकृत करते हुए कार्य प्रारम्भ कराने के निर्देश दिए।जिला चिकित्सालय में गायनी चिकित्सक न होने से अन्य चिकित्सालयों को रेफर किए जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर/प्रभारी अधिकारी स्वास्थ्य एवं मुख्य चिकित्साधिकारी को संयुक्त रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन ब्लड बैंक का निरीक्षण करते हुए 15मार्च तक कार्य पूर्ण करने के साथ ही ब्लड बैंक में किए गए कार्यों का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी बाल चिकित्सावार्ड का निरीक्षण के दौरान निर्देशित किया कि वार्ड में लाईब्रेरी से बच्चों को पुस्तक दी जाएं।डीएम ने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिए कि बाल चिकित्सा वार्ड में रखे गए बच्चों के लिए ड्राईंग एवं कलर दिए जाएं,जिससे बच्चों का मोबाईल के स्थान पर क्रियेटिविटी में ध्यान रहे।इस दौरान जिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालय में संचालित हिलांस आउटलेट का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां भोजन कर रहे लोगों से खाने की गुणवत्ता के बारे में जानकारी प्राप्त की।जिलाधिकारी ने आटोमेटेड पार्किंग का भी निरीक्षण के दौरान पाया कि पार्किंग अपनी पूरी क्षमता के साथ संचालित थी जिससे मरीजों,तीमारदारों एवं आमजन को बेहतर सुविधा मिली है।निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी सदर/प्रभारी अधिकारी स्वास्थ्य हरिगिरि,मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.मनोज कुमार शर्मा,प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक मन्नू जैन,प्रमोद पवंार, समाजसेवी मनमोहन खत्री सहित सम्बन्धित चिकित्सक आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की कार्यवाही निरंतर जारी’