रंजिशन घर में घुसकर मारपीट, पांच घायल
पुलिस को दी गई तहरीर, कार्रवाई की मांग
रिपोर्ट समीर चौधरी
देवबंद .- रंजिश के चलते आधा दर्जन महिला पुरुषों द्वारा घर में घुसकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। जिसमें माँ-बेटे समेत पांच लोग घायल हो गए। पीडि़त महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
नगर के मोहल्ला पठानपुरा निवासी फहमिदा ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि बुधवार की शाम सहारनपुर निवासी भाई के ससुराल से करीब आधा दर्जन महिला पुरुष उसके घर में घुस गए लाठी डंडों से मारपीट शुरू कर दी। जिसमें जिसमें वह उसका पुत्र बाबर और बेटी शाहीन, शीबा व हसीन घायल हो गए। शोर शराबे की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने बमुश्किल उन्हें बचाया। तहरीर में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।
0 टिप्पणियाँ