विभिन्न क्षेत्रों में योगदान करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया
रिपोर्ट श्रवण झा
हरिद्वार-मनु मन की आवाज फाउंडेशन एवं आत्मचिंतनम् परिवार द्वारा आयोजित किए गए प्रेरणा 1.0-श्रेष्ठ रत्न सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को श्रेष्ठ रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।शंकर आश्रम के समीप स्थित होटल में भारती उत्तराखंड के पूर्व निदेशक डा.आनंद भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि स्वामी रूपेंद्र प्रकाश,रानीपुर विधायक आदेश चौहान,मुख्य विकास अधिकारी डा.ललित नारायण मिश्रा,आत्मचिंतनम् परिवार के अध्यक्ष उमाशंकर वशिष्ठ,मनु मन की आवाज फाउंडेशन की अध्यक्ष एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एंबेसडर डा.मनु शिवपुरी उपस्थित रही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने युवाओं की सकारात्मक भूमिका पर बल देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में उत्तरदायित्व और राष्ट्र निर्माण की भावना को सुदृढ़ करते हैं।संस्कृत भारती उत्तरखंड के पूर्व निदेशक डा.आनंद भारद्वाज ने आत्मचिंतनम् परिवार एवं डा.मनु शिवपुरी द्वारा कोविड काल में किए गए सेवा कार्यो की चर्चा करते हुए शिक्षा,संस्कृति और नैतिक मूल्यों के संरक्षण पर बल दिया और सेवा भाव को जीवन का आधार बताया।मुख्य विकास अधिकारी डा.ललित नारायण मिश्रा ने प्रशासन और सामाजिक संस्थाओं के समन्वय को विकास की कुंजी बताते हुए कहा कि समाज की सकारात्मक पहल शासन को भी नई दिशा देती हैं।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.आर.के.सिंह ने स्वास्थ्य जागरूकता,निवारक चिकित्सा तथा योग-प्राणायाम को स्वस्थ समाज की आधारशिला बताया।समारोह में धार्मिक क्षेत्र-श्री गंगा सभा अध्यक्ष नितिन गौतम एवं महामंत्री तन्मय वशिष्ठ,साहित्य-गोपाल नारसन एवं अभिनन्दन गुप्ता,शिक्षा-प्रो.डा.सुनील बत्रा,प्रशासनिक एवं सामाजिक क्षेत्र-एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह,सोशल मीडिया इनफ्लयूेंसर मनीष शर्मा व विपुल गाबा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा को राजनैतिक क्षेत्र में समाज एवं युवा पीढ़ी को प्रेरणा देने के लिए श्रेष्ठ रत्न सम्मान से अलंकृत किया गया।इसके अलावा भारतीय जूनियर क्रिकेट टीम में स्थान प्राप्त करने वाली कनक तसलानिया,हैवी वेट लिफ्टिंग में शशांक शर्मा,कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को ग्रेस कार्ट प्रोपराइटर आकाश भारद्वाज एवं तान्या भारद्वाज द्वारा स्कूल बैग देकर सम्मानित किया गया।इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री विमल कुमार,संजीव बालियान,नीतिश रेहान,मधुर मोहन शर्मा,अधिवक्ता पुनीत कंसल , अर्क शर्मा,आकाश भारद्वाज,सीए मृणाल शर्मा,संतोष शर्मा,अनिल भारतीय,सुभाष मालिक,जगदीश लालपाहवा,डा.विशाल गर्ग,बादल अरोड़ा,पार्षद तन्मयी,शिवम श्रोतिय,सुनील मिश्रा,शैलेश अग्रवाल ,मोहित शर्मा,सौरभ सिखोला,शाश्वत वशिष्ठ,श्वेता पालीवाल,रचना पालीवाल,धीरज पालीवाल ,अभिषेक पांडे,डा.मोहित वर्मा,ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती,हरमोहन तनेजा,प्रधानाचार्या पूनम राणा ,विनायक झा को भी सम्मानित किया गया।मुकुल पाराशर,वैभव शिवपुरी,सीडब्लूसी अध्यक्ष प्रियबंधु शर्मा,सुनीता चौहान,बेबी नाज,वरिष्ठ कांग्रेस नेता हिमांशु बहुगुणा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अंकुर पालीवाल एवं अर्पण शर्मा ने किया।
0 टिप्पणियाँ