Ticker

6/recent/ticker-posts

जेवरात चोरी कर फरार हुए एक आरोपी को पुलिस ने किया मध्य प्रदेश से गिरफ्तार

जेवरात चोरी कर फरार हुए एक आरोपी को पुलिस ने किया मध्य प्रदेश से गिरफ्तार

फरार हुए एक आरोपी की पुलिस कर रही तलाश

अलमारी की चाबी बहाने चोरी किए थे सोने चांदी के जेवरात

रिपोर्ट श्रवण झा

हरिद्वार-अलमारी की चाबी बनाने के बहाने जेवरात चोरी कर फरार हुए एक आरोपी को कोतवाली रानीपुर पुलिस ने मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है।जबकि एक आरोपी मौका देखकर फरार हो गया।जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

कोतवाली प्रभारी आशुतोष राणा ने बताया कि 9फरवरी को शिवालिकनगर निवासी संदीप धीमान ने पुलिस को सूचना दी कि दोपहर के समय उनकी बुजुर्ग मां ने अलमारी की चाबी बनाने के लिये दो व्यक्तियो को घर पर बुलाया था।चाबी बनाने के बहाने दोनों अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए हैं।शिकायत के आधार मुकद्मा दर्ज किया गया।घटना के खुलासे के लिए गठित पुलिस व सीआईयू टीम ने जांच पड़ताल करते हुए 20फरवरी को एक आरोपी गोविन्द छाबडा को उसके धार मध्यप्रदेश स्थित घर से दबोचकर उसके कब्जे से एक पीली धातू की अंगूठी बरामद की।पूछताछ में आरोपी गोविन्द छाबडा ने बताया कि वह अपने साले के साथ कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश से हरिद्वार आया था।शिवालिकनगर स्थित घर से चाबी बनाने के बहाने अलमारी से ज्वैलरी चोरी करने के बाद दोनों अपने घर मध्य प्रदेश चले गये थे।गोविंद ने यह भी बताया कि अंगूठी के अलावा बाकी आभूषण उसके साले के पास हैं।पुलिस टीम ने जब गोविंद के साले के घर पर दबिश दी तो वह अपने मकान पर ताला लगाकर परिवार सहित कहीं फरार हो गया।जिसकी तलाश की जा रही है।पुलिस टीम में गैस प्लांट चौकी प्रभारी एसआई विकास रावत,कांस्टेबल दीप गौड,गम्भीर तोमर व सुमन डोबाल तथा सीआईयू प्रभारी नरेन्द्र सिंह बिष्ट व कांस्टेबल वसीम शामिल रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मोबाइल रिपेयरिंग की आड़ में फर्जी दस्तावेज बना रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार