समारोह पूर्वक मनाया गया पूर्व विधायक ब्रह्मलीन स्वामी जगदीश मुनि का निर्वाण दिवस
रिपोर्ट श्रवण झा
हरिद्वार-हरिद्वार के पूर्व विधायक ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी जगदीश मुनि का 15वां निर्वाण दिवस भीमगोड़ा स्थित संत मंडल आश्रम में समारोह पूर्वक मनाया गया।इस अवसर पर स्वामी जगदीश मुनि की स्मृति में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया गया।इस दौरान संतों और श्रद्धालुओं ने ब्रह्मलीन स्वामी जगदीश मुनि की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संत मण्डल आश्रम के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी राममुनि एवं संचालन आचार्य अरविंद शास्त्री एवं स्वामी रविदेव शास्त्री ने किया।महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद ने कहा कि ब्रह्मीन स्वामी जगदीश मुनि हरिद्वार के सन्त समाज ने एकतरफा समर्थन कर भाजपा का विधायक बनाने में भूमिका अदा की।उनके कार्यकाल में कभी किसी सन्त को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।रानीपुर विधायक आदेश चौहान ब्रह्मलीन स्वामी जगदीश मुनि की राम मन्दिर आन्दोलन में भूमिका पर प्रकाश डाला।पूर्व मंत्री विधायक मदन कौशिक ने कहा कि राम मंदिर आंदोलन के लिए ब्रह्मलीन स्वामी जगदीश मुनि की अगुवाई में राम ज्योति यात्रा निकाली गई,जिसमें लाखों रामसेवको ने प्रतिभाग किया।बाबरी विध्वंस को लेकर जिन सात प्रमुखजनों पर मुकदमा हुआ,उनमें एक नाम जगदीश मुनि का भी रहा।भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी ने कहा कि हिंदुत्व के लिए जगदीश मुनि का योगदान अविस्मरणीय रहेगा।प्रदेश प्रवक्ता सन्दीप सिंहानिया ने कहा कि समस्त हिन्दू समाज के लिये ब्रह्मलीन जगदीश मुनि के विचार बहुत ही प्रासंगिक है।मेयर किरण जैसल ने भी ब्रह्मलीन स्वामी जगदीश मुनि को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।महामंडलेश्वर स्वामी राम मुनि ने कहा कि राम जन्मभूमि के लिए शिला पूजन व ज्योति यात्रा निकालने में ब्रह्मलीन स्वामी जगदीश मुनि ने अग्रणी भूमिका निभाई।सच्चाई एवं त्याग के पथ पर चलते हुए भाजपा के लिए नए आयाम स्थापित किये।स्वास्थ्य जांच शिविर में मेदान्ता अस्पताल नोएडा के चिकित्सकों की टीम ने सैकड़ों लोगों की जांच कर परामर्श दिया।डा.विपुल रोहिला व संगीत शास्त्री की टीम ने मनमोहक भक्ति संगीत व भजनों की प्रस्तुति दी।कार्यक्रम में महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद,महामंडलेश्वर स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश,स्वामी हरिहरानंद,महामंडलेश्वर स्वामी भगवत्स्वरूप,महंत राघवेन्द्र दास,महंत चिदविलासानन्द,महंत सुतीक्ष्ण मुनि,महंत गोविंद दास, महंत सूर्यांश मुनि,राजबीर कश्यप,भगत नरेश बर्फानी,स्वामी कुंभ ऋषि, तुलसीदास,छाजू राम महाराज,मेला राम प्रजापति,शोभाराम प्रजापति सहित बड़ी संख्या में संतजन व श्रद्धालु शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ