Ticker

6/recent/ticker-posts

न्यू चंद्राचार्य चौक व्यापार मंडल ने चलाया सफाई अभियान

 न्यू चंद्राचार्य चौक व्यापार मंडल ने चलाया सफाई अभियान

रिपोर्ट श्रवण झा

हरिद्वार- न्यू चंद्राचार्य चौक व्यापार मंडल के अध्यक्ष मृदुल कौशिक के नेतृत्व में व्यापारियों ने भगत सिंह चौक के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया और सफाई करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया।जीएसएटी असिस्टेंट कमिश्नर सुनीत श्रीवास्तव भी व्यापारियों के साथ सफाई अभियान में शामिल हुए।

व्यापार मंडल अध्यक्ष मृदुल कौशिक ने कहा कि स्वच्छता जीवन का हिस्सा है।शहर को गंदगी मुक्त करने और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सभी को सहभागिता करनी चाहिए।उन्होंने व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहना है तो गंदगी को भगाना है।कूड़ा करकट,अपशिष्ट पदार्थ इधर-उधर ना फेंकें।नियत स्थान पर ही कूड़ा डालें। सुनील गुलाटी एवं अनूप सिंह सिद्धू ने कहा कि स्वच्छता जीवनचर्या का अभिन्न अंग हे।सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने में मिलकर सहयोग करें। इस दौरान पराग चाकलान,सुरेश सिंह,प्रेम थापा,पवन दवे,हिमांशु सैनी,राजेश कुमार,ब्रजराज खरे, सचिन गुप्ता आदि व्यापारी प्रमुख रूप से शामिल रहे। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

खेल स्पद्र्धा में परिषदीय विद्यालयों के बच्चों का शानदार प्रदर्शन